सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर और मोटर मैकेनिक के कुल 37 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत 25000 से लेकर 81000 तक सैलरी दी जाएगी. वहीं इन पदों के लिए आवेदन आईटीबीपी के ऑफिशियल पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर करना होगा.
आईटीबीपी की इस भर्ती में हेड कांस्टेबल के दो तरह के पद शामिल है. इसमें हेड कांस्टेबल एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर के 16 पद और हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के 21 पद शामिल है. इस तरह से कुल 37 पदों पर भर्ती की जाएगी.
किस पद के लिए क्या है योग्यता?
एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता पर प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए. उसमें साइकोलॉजी सब्जेक्ट शामिल होना चाहिए. इसके अलावा बैचलर ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ टीचिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है. वहीं मोटर मैकेनिक पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट और 3 साल का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल बताई गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी.
लिखित परीक्षा से लेकर फिजिकल टेस्ट तक चयन
हेड कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना होगा. इसमें पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल है. इसके बाद मेडिकल जांच भी होगी. लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 अंकों के सवाल होंगे. मोटर मैकेनिक पद के लिए लिखित परीक्षा के प्रश्न 12वीं कक्षा के स्तर के होंगे. वहीं ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार की उम्मीदवारी, अंतिम चयन और मूल डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन तक प्रोविजनल रहेगी.
ये भी पढ़ें-JEE की तर्ज पर साल में दो बार होगी NEET-CUET, तैयार हो रहा मसौदा
कितनी लगेगी आवेदन फीस?
इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से ही एक्सेप्ट किया जाएगा.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाए.
- यहां पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
- अब संबंधित हेड कांस्टेबल भर्ती का आवेदन लिंक ओपन करें.
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू होती है, वह ऑनलाइन फीस जमा करें.
- अब फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें- रेलवे में 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















