Image

GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट


ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE परिक्षा मुख्य रुप से इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए होती है. इस परिक्षा की मदद से वे भारत के सबसे शिर्ष कॉलेजों में M.Tech या M.E में एडमिशन ले सकते हैं. इस परिक्षा का उद्देश्य इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की स्नातक योग्यता देखने के लिए किया जाता है. जिसके बाद उन्हें टॉप कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है.

ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि GATE परिक्षा को पास करने के बाद किस कॉलेज में एडमिशन लेना बेहतर होगा. आइए जानते हैं GATE के बाद आपके करियर को आसान बनाने के लिए किस कॉलेज में एडमिशन लेना बेहतर होगा. जहां आपको पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नौकरी और स्कॉलरशिप का फायदा भी मिलता है.

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc बैंगलोर)

भारतीय विज्ञान संस्थान दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाता है. यहां एडमिशन लेना कई छात्रों का सपना होता है. GATE स्कोर के आधार पर आप IISc में M.Tech, M.E. और PhD जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं. यहां पढ़ने वाले छात्रों को भारत सरकार की ओर से फेलोशिप और मंथली स्टाइपेंड भी दिया जाता है. एम.टेक के बाद देश-विदेश की टॉप टेक कंपनियां और रिसर्च संगठन यहां के छात्रों को बहुत अच्छा पैकेज देते हैं. साथ ही यहां आधुनिक प्रयोगशालाएं और बड़े वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: क्या IAS को LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी, कितनी होती है इनकम?

आईआईटी में मिलेंगे अवसर

GATE पास करने के बाद IIT में M.Tech या Ph.D में प्रवेश लेना करियर के लिए बेहद शानदार और फायदेमंद अवसर होता है. IIT में M.Tech करने पर सरकार की ओर से हर महीने 12,400 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है.  IIT के टॉप कॉलेज जैसे कानपुर, मद्रास, दिल्ली, और बॉम्बे में M.Tech करने के बाद देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में लाखों के जॉब पैकेज मिलते हैं. यहां आधुनिक लैब, अनुभवी प्रोफेसर्स और बेहतरीन रिसर्च माहौल मिलता है.

एनआईटी देना बेस्ट करियर

GATE पास करने के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से M.Tech या उच्च शिक्षा लेना भी करियर के लिए बहुत अच्छा और फायदेमंद विकल्प है. NIT से M.Tech करने के बाद सरकार छात्रों को हर महीने 12,400 रुपये की स्कॉलरशिप देती है. टॉप NIT कॉलेज जैसे त्रिची, वारंगल, सूरतकल, राउरकेला में पढ़ने के बाद बड़े और अच्छे जॉब ऑफर्स मिलते हैं.  

यह भी पढ़ें: पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत

भारत की उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र की धाक अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में एक नई…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है. आयोग ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

नेशनल स्कूल ऑफ लॉ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु (NLSIU) ने जनवरी 2027 इनटेक के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top