आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश यादव को यूपी में तंग कर रखा है. इस पर यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आप सांसद पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो संजय सिंह को गंभीरता से नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे, वरिष्ठ नेता बैठकर बात करेंगे तो इस मुद्दे पर संजय सिंह को तो बोलना ही नहीं चाहिए.
उनसे पूछा गया कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बात करती है और आम आदमी पार्टी आपके ऊपर ही हमलावर रहती है. इस पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ”वो (AAP) इसलिए खत्म हो गए हैं क्योंकि वो दलित-विरोधी हैं, आदिवासी-विरोधी, पिछड़े वर्ग-विरोधी और सामाजिक न्याय के विरोधी हैं. ”
#WATCH | Delhi: Uttar Pradesh Congress in-charge Rajendra Pal Gautam says, “I do not take Sanjay Singh seriously… The SP and Congress will contest the elections together in Uttar Pradesh… He should not speak on this issue. They (AAP) have been finished because they are… pic.twitter.com/6WIlh003j2
— ANI (@ANI) September 29, 2026
AAP की अपनी सरकार में ही धोखा-धड़ी- राजेंद्र पाल गौतम
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”AAP की अपनी सरकार में ही धोखा-धड़ी हो रही है. एससी-एसटी को उनका हक नहीं मिल रहा है. पहले तो संजय सिंह ही बता दें कि अब तक उन्होंने 14 राज्यसभा सांसद भेजे, उसमें से कितने एससी, कितने एसटी, कितने ओबीसी और कितने अल्पसंख्यक समुदाय से भेजे? उनका खुद का चालचरित्र जातिवाद वाला है, उनसे मैं क्या उम्मीद करूं?”
संजय सिंह ने कांग्रेस को घेरते हुए क्या कहा?
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को तंग कर रखा है. उन्होंने घेरते हुए कहा कि सुना है कि कांग्रेस को यूपी में 150 सीट चाहिए. कभी कहते हैं कि हम 403 सीटों पर लड़ेंगे. कभी कहते हैं कि 200 सीट चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है या समाजवादी पार्टी से लड़ रही है? उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला














