
रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, फिल्मों में अलग अलग किरदारों के लिए अपना लुक बदलने वाले रणबीर एक्टिंग के साथ – साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं.

रणबीर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं. उनकी बॉडी को देखकर साफ़ पता चलता है कि इसके पीछे उनकी कई सालों की मेहनत और वर्कआउट है.

जिम में रणबीर कपूर काफी समय बिताते हैं और अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं. उनका फोकस बॉडी को फिट और मजबूत रखने पर रहता है.

रणबीर सिर्फ जिम में वजन उठाने तक सीमित नहीं रहते. फिल्मों में अपने किरदार के हिसाब से कई बार अपना लुक बदलना पड़ा है और इसके लिए उन्होंने अपने आप पर खूब मेहनत भी की है.

वर्कआउट के साथ-साथ रणबीर अपने खाने-पीने का भी बहुत ध्यान रखते हैं. रणबीर अपने आप को फिट रखने के लिए अपनी डाइट को बैलेंस रखने की कोशिश करते हैं.

कई फिल्मों के लिए रणबीर ने अपनी बॉडी में कई बड़े बदलाव किए हैं , फिल्म एनिमल के लिए उनकी मस्कुलर बॉडी और अभ रामायण के लिए के किया गया फिजिकल ट्रांफॉर्मशन इसकी मिसाल है.

44 की उम्र में भी रणबीर अपनी फिटनेस को लेकर लगातार काम करते रहते है. उनकी यह तस्वीरें बताती है की फिटनेस उनके रूटीन का बहुत खास हिस्सा है.
Published at : 28 Sep 2026 08:03 PM (IST)
















