• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में की डील, मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
Image

अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में की डील, मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना अपने एक्टिंग करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. साल 2025 में ‘छावा’ और फिर ‘धुरंधर’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे अक्षय के पास आगे भी कई बड़े और चर्चित प्रोजेक्ट हैं. फिलहाल अक्षय खन्ना अपनी रईसी को लेकर सुर्खियों में हैं. अक्षय ने हाल ही में मुंबई में एक करोड़ों की कीमत में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.

अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

छावा और फिर धुरंधर की अपार सफलता के बाद अक्षय सबसे ज्यादा डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं. स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की माने तो अक्षय खन्ना ने साउथ मुंबई के मालाबार हिल में 33 करोड़ 26 लाख रुपये की कीमत में एक अपार्टमेंट खरीदा है.

ये भी पढ़ें: ‘यू आर माइन…’ रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक़ ये डील इसी महीने यानी सितंबर 2026 में हुई है. इस प्रॉपर्टी का टोटल कारपेट एरिया 2,516.84 वर्ग फ़ीट है. इस अपार्टमेंट के साथ अक्षय को 175.45 वर्ग फ़ीट की बालकनी भी मिली है. वहीं इसके लिए तीन कार पार्किंग स्पेस भी अवेलेबल है. 

करीब 2 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाले इस अपार्टमेंट के लिए अक्षय खन्ना ने करीब दो करोड़ रुपये (1.99 करोड़ रुपये) की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है. जबकि 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई. बता दें कि मालाबार हिल इलाका साउथ मुंबई में है और ये मुंबई के सबसे चर्चित रिहायशी इलाकों में शामिल है. 

अक्षय खन्ना का वर्कफ्रंट

अक्षय खन्ना बॉलीवुड में करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं. दिग्गज और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से किया था. हालांकि उन्हें पहचान इसी साल आई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से मिली थी. इसके बाद वो ‘दिल चाहता है’, ‘गांधी माई फादर’, ‘हलचल’, ‘दृश्यम 2’, ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुए.

अक्षय खन्ना पिछली बार सनी देओल के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ में नजर आए थे. वहीं फिलहाल वो ‘महाकाली’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये एक तेलुगु फिल्म है जिसमें अभिनेता असुरों के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे. महाकाली 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू



Source link

Related Posts

‘तुम हमेशा मेरे रहोगे..’, रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर 44 साल के हो गए हैं. वो आज, 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

मंदिर में देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन पर भड़के अभिनेता अल्लू शिरीष, हैदराबाद पुलिस से की शिकायत

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू शिरीष ने हैदराबाद के एक मंदिर में देर रात…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘पहले मुझसे राइट्स लो…’ समय रैना के शो में उड़ा था अदनानी सामी का मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाले हैं. इसके प्रमोशन के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top