बॉलीवुड एक्टर रणबीर 44 साल के हो गए हैं. वो आज, 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं एक्टर मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोशल मीडया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विशा किया है.
अपने लाडले बेटे के 44 जन्मदिन पर नीतू कपूर ने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की है, फोटो में में दोनों मां-बेटे सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है.
नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज
नीत कपूर ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे.. तुम हमेशा मेरे रहोगे. मैं बहुत खुशनसीब हूं.’ बता दें, नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर के बेहद करीब हैं. वो अक्सर रणबीर संग इवेंट्स में साथ नजर आती हैं.

नीतू कपूर ने एक्टर ऋषि कपूर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटा रणबीर कपूर, जो एक पॉपुलर बॉलीवुड हैं और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, जिन्होंने इस साल एक्टिंग नें डेब्यू किया.
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में
एक्टर रणबीर कूपर के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ यश और साई पल्लवी जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया गया है. पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
वहीं इसके अलावा रणबीर अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी हिस्सा हैं. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज होगी.
















