• Home
  • शिक्षा समाचार
  • CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी ‘थ्री लैंग्वेज पॉलिसी’
Image

CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी ‘थ्री लैंग्वेज पॉलिसी’


CBSE के ‘थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले’ से कक्षा 6 के बच्चों को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कक्षा 6 में तीसरी भाषा की अनिवार्यता को हटा दिया है, साथ ही कहा है कि कक्षा 6 के बच्चों को वही छूट मिलेगी, जो कक्षा 7 के बच्चों को मिली हुई है. सुप्रीम अदालत के इस आदेश से साफ हो गया है कि कक्षा 6 के बच्चों का मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर ही होगा. 

इसके साथ ही अदालत ने ‘थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले’ को नए शैक्षिक सत्र 2027-28 से लागू करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को  1 अप्रैल 2027 से ही लागू किया जाएगा. 

1 अप्रैल 2027 से लागू होगा फार्मूला

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में मामले की हुई सुनवाई में अदालत ने सरकार को सुझाव दिया था कि वह इस व्यवस्था को अगले साल से लागू करने पर विचार करे. इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि लगभग 99 प्रतिशत स्कूलों में तीसरी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था हो गई है. इसके बावजूद अदालत ने इस पॉलिसी को मौजूद सत्र में लागू करने से रोक लगा दी है, साथ ही कहा है कि 2 भाषा नीति को 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाए. 

दो भारतीय भाषओं के साथ पढ़नी होगी विदेशी लैंग्वेज 

कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया है कि जो बच्चे अगले साल क्लास 6 में जाएंगे, उन्हें 2 भारतीय भाषा और 1 विदेशी भाषा पढ़नी होगी. अंग्रेजी को विदेशी भाषा की श्रेणी में रखा गया है. वहीं, फिलहाल कक्षा 7 और 8 में पढ़ रहे छात्रों को मिली छूट की जानकारी देते हुए CBSE ने बताया था कि यह बच्चे अगर पहले से दो गैर-भारतीय भाषाएं, जैसे अंग्रेजी और फ्रेंच, पढ़ रहे हैं तो वह इसे जारी रखते हुए एक भारतीय भाषा को तीसरी भाषा यानी R3 के रूप में ले सकते हैं. मौजूदा कक्षा 7 से 10 के लिए R3 की कोई CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं होगी और इसका आकलन स्कूल स्तर पर होगा. कोर्ट के आदेश के बाद अब यही व्यवस्था कक्षा 6 के बच्चों के लिए भी लागू हो गई है.

छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका

CBSE ने अपने हलफनामे में यह भी बताया है कि कक्षा 9 में R3 के आंतरिक मूल्यांकन में जो छात्र सफल नहीं होंगे, उन्हें भी कक्षा 10 में प्रमोट किया जाएगा. इन छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में R3 में पास होने का दोबारा मौका दिया जाएगा. कक्षा 10 में की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्कूल से मिले R3 पास सर्टिफिकेट का होना ज़रूरी होगा.

यह भी पढ़ें: रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3477 पद, NTPC भर्ती का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 15 अधिकारियों के लिए IAS बनने का रास्ता अब साफ हो गया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

अक्टूबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए त्योहार और छुट्टियों से भरा रहने वाला है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़

ओडिशा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की किताबों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top