• Home
  • ताजा खबरें
  • महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 8 हजार के लालच में जूते में छिपाकर ले गए प्रश्नपत्र
Image

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 8 हजार के लालच में जूते में छिपाकर ले गए प्रश्नपत्र


महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 3,500 पन्नों की चार्जशीट स्थानीय अदालत में दाखिल की है. इसमें पुलिस ने दावा किया है कि TET के प्रश्नपत्र आगरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के दो कर्मचारियों ने अपने जूतों के तलवे में छिपाकर बाहर निकाले थे. ये काम दोनों ने केवल 8,000-8,000 रुपये के लिये किया था. ठाणे शहर पुलिस के करीब 3,500 पन्नों के आरोपपत्र में यह दावा किया गया है.

ठाणे पुलिस ने भिवंडी की एक स्थानीय अदालत में शुक्रवार को दाखिल आरोपपत्र में कथित मुख्य साजिशकर्ता बिजेंद्र गुप्ता समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है. गुप्ता का नाम इससे पहले ओडिशा में प्रश्नपत्र लीक के एक मामले में भी सामने आया था. मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो प्रमुख सहयोगी अशोक साव और प्रकाश मिसाल फरार हैं. मामले की जांच जारी है.

‘नितेश राणे के कहने पर…’ दिशा सालियान मामले में संजय राउत का बड़ा बयान

पुलिस के जाल में कैसे आया गिरोह?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के आधार पर पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. इस गिरोह का 28 जून को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले उस समय पर्दाफाश हुआ था जब पुलिस उपायुक्त (जोन-द्वितीय) पवन बंसोड़ को सूचना मिली कि तीन लोग भिवंडी के एक निवासी को परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने अपने कर्मियों को खरीदार के तौर पर पेश कर कोंगांव इलाके में जाल बिछाया, जिसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और प्रश्नपत्रों के चार सेट बरामद किए गए. इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि बरामद सामग्री वास्तविक प्रश्नपत्रों से मेल खाती है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के साथ-साथ परीक्षा में कदाचार और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से संबंधित महाराष्ट्र के कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच एक विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है. आरोपपत्र के अनुसार, प्रश्नपत्र आगरा स्थित ‘महिम पत्रन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ जिसे टीईटी की परीक्षा सामग्री छापने की जिम्मेदारी दी गई थी.

कैसे प्रश्नपत्र बाहर ले गए आरोपी?

आरोप है कि 15 से 17 जून के बीच प्रेस के दो कर्मचारियों और एक पूर्व कर्मचारी ने प्रश्नपत्रों को मोड़कर अपने जूतों के अंदरूनी तलवों में छिपा लिया और वो उन्हें बाहर ले गए. सुरक्षाकर्मियों ने उनके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन जूतों की जांच नहीं की.

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए राज्य ने TET के दो प्रश्नपत्रों के चार अलग-अलग सेट तैयार किए थे, ताकि परीक्षा के दिन इनमें से किसी एक का चयन किया जा सके. हालांकि, आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर चारों सेट बाहर निकालने में सफल रहे.

प्रश्नपत्र के बदले पैसे और जमीन का सौदा

आरोपपत्र में कहा गया है कि परीक्षा सामग्री चुराने के बदले प्रेस के कर्मचारियों को महज 8,000-8,000 रुपये दिए गए और आगरा में जमीन के भूखंड देने का वादा भी किया गया था. पुलिस ने एक कोचिंग संस्थान के पूर्व शिक्षक गुप्ता को इस अंतरराज्यीय गिरोह का कथित मुख्य साजिशकर्ता बताया है. अधिकारी के मुताबिक, उसका नाम इससे पहले ओडिशा में परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के एक अन्य मामले में भी सामने आया था.

पुलिस ने धन के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और तकनीकी विवरण के अलावा बिहार में गुप्ता के एक रिश्तेदार के घर से मूल प्रश्नपत्र की बरामदगी को भी अहम साक्ष्य बताया है. पुलिस के अनुसार, इससे प्रश्नपत्र पहुंचाने की पूरी कड़ी स्थापित होती है.

 



Source link

Related Posts

UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले होने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतियों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

दिल्ली के तिहाड़ के रोहिणी जेल में एक कैदी ही हत्या कर दी गई. दोपहर करीब 12 बजे…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को जिला जज ने दस साल…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

‘1 लाख नौकरी देने में लगेंगे 222 साल’, NC के वादे पर सज्जाद लोन का तंज

J&K पीपल्स कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और हंदवाड़ा के MLA सज्जाद लोन ने सोमवार (21 सितंबर) को नेशनल कॉन्फ्रेंस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top