• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
Image

बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?


बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से डॉ. दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है. बाकी तीन सीटों के लिए नाम बाद में घोषित किए जाएंगे.

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं. शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग संगठन बनाए हैं. उन्होंने कहा कि जन सुराज का संकल्प सभी शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाना है. इसके लिए संघर्ष समिति बनाई जाएगी, जिसमें सभी शिक्षक संघ अपनी-अपनी पहचान के साथ काम कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- मुंगेरः बहन से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, छात्र की गोली मारकर हत्या

तीन प्रमुख मुद्दों पर लड़ाई की बात

प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान को लागू कराने, वित्त रहित से वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और शिक्षकों से कराए जा रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए स्पष्ट मानक तय करने की लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन तीनों मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा.

स्नातक सीटों पर रोजगार का दावा

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों को लेकर प्रशांत किशोर ने रोजगार का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जहां जन सुराज के स्नातक उम्मीदवार जीतकर आएंगे, वहां युवाओं और बेरोजगारों के लिए काम किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि संबंधित क्षेत्रों में 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में प्रयास होगा.

तीन सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार

जन सुराज ने फिलहाल आठ में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट पर नामों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. आठ सीटों में चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना है.

यह भी पढ़ें- DU छात्रसंघ चुनाव में CLJPR की बड़ी जीत, चिराग ने जताई खुशी



Source link

Related Posts

दिल्ली: महिला हेड कॉन्स्टेबल ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान, सालभर में ढूंढे 119 लापता बच्चे

दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा बेहतरीन काम किया है, जिसकी वजह से कई परिवारों…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

AMUSU Election Result: छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (AMUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में नोमान अशरफ ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

मधुबन में मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन, पत्नी के साथ शामिल हुए CM सोरेन

गिरिडीह जिले के पारसनाथ की पवित्र धरती मधुबन में गुरुवार को मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन का भव्य आयोजन…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

NCP विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, सियासी गलियारों में हलचल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top