• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘द पैराडाइज’ का तीसरे दिन ऐसा रहा है, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
Image

‘द पैराडाइज’ का तीसरे दिन ऐसा रहा है, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन


साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले से ही चर्चा में है. फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिला. हालांकि, फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तीन दिन में ठीक परफॉर्म किया है.आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 15.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 6,889 शोज मिले. फिल्म को 33.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1.65 करोड़, तमिल वर्जन ने 25 लाख और तेलुगू वर्जन ने 13.35 करोड़ कमाए. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 76.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन 

बता दें कि फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 11.60 करोड़ कमाए. फिल्म के 900 शोज थे. 79 परसेंट फिल्म को ऑक्यूपेंसी मिली. पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ कमाए. फिल्म को 9,732 शोज मिले और 49.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 7,049 शोज मिले और 32.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म ने ग्रॉस 90.50 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 29 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने 119.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- सड़क पर चलते हुए ऑफर हुआ था पहला टीवी शो, फिर बनीं अक्षय कुमार की हीरोइन, मौनी रॉय की दिलचस्प बातें

फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट का है. फिल्म का जॉनर एक्शन एडवेंचर थ्रिलर है. फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म में नानी के अलावा राघव जुयाल, कयादू लोहार, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स हैं. फिल्म से एक्ट्रेस कयादू के सीन्स काफी वायरल हैं. कयादू ने कई बोल्ड सीन दिए हैं. उनका ग्लैमरस अवतार वायरल है.

नानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म हिट: द थर्ड केस में देखा गया था. इस फिल्म में वो आईपीएस अर्जुन सरकार के रोल में थे. फिल्म को पसंद किया गया था. 





Source link

Related Posts

इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, आखिरी बार पर्दे पर लाए थे रेखा-अमिताभ की जोड़ी

बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा आज जीवित होते तो अपना 94वां जन्मदिन मना रहे होते. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया’, महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान

सोनी राजदान ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. महेश भट्ट से…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘भैंस, हाथी, हिप्पो हो गई है…’, स्वरा भास्कर ने ‘मोटी’ ब्लाउज पहनकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

मुश्ताक खान को ‘वेलकम’ के लिए मिले सिर्फ 1 लाख, एक्स्ट्रा शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

‘वेलकम’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले मुश्ताक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार शाम…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top