• Home
  • खेल समाचार
  • ‘कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि…’, रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Image

‘कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि…’, रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान


रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हरा दिया था. रोहित अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाहते हैं, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. इस लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज उनके लिए अहम होगी, जिससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा और सपने के बारे में बात की.

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ न कुछ पाने की उम्मीद रहती है. मैं वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहा हूं, यह देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है.”

वर्ल्ड कप में चुनौतियों पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “जब विश्व कप खेला या आईसीसी टूर्नमेंट होता है, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है. आप अलग-अलग टीमों और अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं. चुनौती होती है कि आपको अलग तरह से तैयारी करनी होती है और अलग तरीके से सोचना पड़ता है.”

भारत ने 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता है. रोहित शर्मा कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, हालांकि उनकी कप्तानी में पिछले संस्करण भारत खिताब के बेहद करीब पहुंचा था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जीत गई थी.

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा. रोहित शर्मा चाहते हैं कि वह इस टूर्नामेंट में खेले और भारत को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. इस टूर्नामेंट में अब से करीब 1 साल का समय है, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच समेत कुल 14 मैच भारत को खेलने हैं.

यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

Related Posts

Asian Games 2026 Day 9 Live: 18 साल की अनाहत सिंह गोल्ड मेडल से चूकीं, फाइनल में मिली हार

2026 एशियन गेम्स में आज नौवां दिन है. भारतीय खेमे ने आठवें दिन कुल 7 पदक जीते थे,…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

भारत और वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच आज 27 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा – टीम इंडिया को हरा…

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पूरी उम्मीद है कि उनकी टीम भारत को चुनौती दे सकती है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर, हैरान करने वाली है वजह

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी एक बार फिर रुक गई है. वह एक बार फिर चोटिल…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top