• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया’, महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
Image

‘ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया’, महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान


सोनी राजदान ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. महेश भट्ट से शादी के बाद भी उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली.

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनी ने उस दौर को याद किया और बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी होते ही अचानक उनका काम मिलना बंद हो गया.

महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
सोनी राजदान ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी शादी हुई, तब वो पहले से ही काम कर रही थीं. शादी के बाद कुछ समय तक उनका काम चलता रहा, लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें कोई काम नहीं मिला. एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मेरी शादी हुई, तब मैं पहले से काम कर रही थी. इसलिए वो काम चलता रहा, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ. बिल्कुल कुछ भी नहीं. ऐसा लगा जैसे सब कुछ अचानक खत्म हो गया.’

सोनी ने बताया कि महेश भट्ट से उनकी शादी के बाद लोगों ने उनसे यहां तक कहा, ‘आपकी पत्नी को काम करने की क्या जरूरत है? अब तो उनकी शादी हो गई है, है ना?’ सोनी राजदान ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह सोच बिल्कुल नई थी. मैं ऐसे माहौल या ऐसी सोच के साथ बड़ी नहीं हुई थी. उस समय बहुत से लोग इसी सोच के साथ रहते थे.’

ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान

इंडस्ट्री में अपने काम के दौरान पितृसत्ता को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये सब पुरुषों की नजर और इस गलत सोच के बारे में है कि आखिर एक महिला को किस तरह दिखना चाहिए, तभी वो खूबसूरत और पसंद करने लायक मानी जाएगी.’

एक्ट्रेस ने आगे महिलाओं से जुड़ी लोगों की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आखिर एक महिला का खूबसूरत और अट्रैक्टिव होना इतना जरूरी क्यों है? मैं समझती हूं कि आप फिल्मों में काम करते हैं. लोग आपको ढाई घंटे तक स्क्रीन पर देखने वाले हैं, इसलिए आपके अंदर ऐसा कुछ होना चाहिए जिसे लोग देखना चाहें. लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं है कि आप किसी रिश्ते में नहीं रह सकते.’

सोनी राजदान का वर्क फ्रंट
सोनी राजदान इन दिनों फिल्म ‘ओम का हरि’ में नजर आ रही हैं. फिल्म में अंशुमान झा और रघुबीर यादव मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं. हरीश व्यास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.



Source link

Related Posts

‘भैंस, हाथी, हिप्पो हो गई है…’, स्वरा भास्कर ने ‘मोटी’ ब्लाउज पहनकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

मुश्ताक खान को ‘वेलकम’ के लिए मिले सिर्फ 1 लाख, एक्स्ट्रा शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

‘वेलकम’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले मुश्ताक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार शाम…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

अजय देवगन को BMC का नोटिस, जुहू बंगले का काम रोकने का आदेश

अजय देवगन का मुंबई के जुहू वाला बंगला काफी चर्चा में बना हुआ है. 7,802 स्क्वेयर फीट में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, रजा मुराद बोले- हमने हीरा खो दिया

मनोरंजन जगत के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन मुश्ताक खान का गुरुवार को 56 साल की उम्र में निधन…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top