• Home
  • शिक्षा समाचार
  • SBI करा रहा फ्री ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका
Image

SBI करा रहा फ्री ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका


आज के समय में नौकरी और करियर के लिए केवल डिग्री ही काफी नहीं है. नई-नई स्किल्स सीखना भी जरूरी हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने edX प्लेटफॉर्म पर कई ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए हैं. इन कोर्स में Artificial Intelligence (AI), Generative AI, Marketing, Personal Branding, Finance और Banking जैसे विषय शामिल हैं.

खास बात यह है कि इन कोर्स को मुफ्त में Audit करके पढ़ा जा सकता है. हालांकि, अगर आप अन्य learner verified certificate लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको शुल्क देना पड़ सकता है. ऐसे में जानिए इन फ्री ऑनलाइन कोर्सेस के बारे में और इनसे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के बारे में.

AI और Generative AI से जुड़े कोर्स

SBI की ऑनलाइन कोर्स सूची में AI and Generative AI for Business Automation जैसा कोर्स शामिल हैं. यह कोर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो समझना चाहते हैं कि AI और Generative AI का इस्तेमाल बिजनेस प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए कैसे किया जा सकता है. इसमें AI के प्रैक्टिकल यूज और बिजनेस में ऑटोमेशन से जुड़े कॉन्सेप्ट्स को समझाया जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस कोर्स के लिए कॉडिंग या टेकनिकल बैकग्राउंड जरूरी नहीं बताया गया है. SBI की आधिकारिक सूची में Generative AI and its Applications in Finance और Introduction to Machine Learning for Finance जैसे कोर्स भी शामिल हैं. इससे learners को AI और finance के बीच के संबंध को समझने का मौका मिलता है.

Marketing सीखने का भी मौका

अगर आपका इंटरेस्ट digital marketing या content creation में हैं, तो SBI के प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े कोर्स भी उपलब्ध हैं. इनमें Content Marketing Strategy सबसे अहम है. इस कोर्स में content marketing और digital marketing ecosystem की जानकारी दी जाती है. साथ ही कंटेंट को तैयार करने, प्रमोट करने और कस्टमर्स तक पहुंचाने से जुड़े कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दिया जाता है. SBI की आधिकारिक सूची में Relationship Marketing Strategy for Financial Services, Marketing Psychology for Financial Services और Influence Essentials for Leadership and Marketing जैसे अन्य कोर्स भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पद दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया

Finance में भी कई विकल्प

Finance में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए भी SBI के पास कई कोर्स हैं. इनमें Introduction to Behavioural Finance, Financial Markets and Products, Ratio Analysis Fundamentals और Financial Management of Enterprise – For Beginners जैसे कोर्स शामिल हैं. Behavioural Finance course में यह समझने का प्रयास किया जाता है कि लोगों की सोच, cognitive biases और emotional biases वित्तीय फैसलों और financial markets को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं.

Personal Branding भी सीख सकते हैं

SBI की ओर से Personal Branding का कोर्स भी उपलब्ध कराया गया है. इसमें पर्सनल ब्रांड और सामान्य ब्रांड के बीच अंतर, personal branding की जरूरत और इसे विकसित करने के लिए जरूरी स्किल्स जैसे विषय शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार यह course 25 सितंबर से 30 दिसंबर 2026 तक चलने वाला है.

कैसे मिलेगा फायदा?

इन कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लर्नर्स अपनी पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ नई स्किल्स सीख सकते हैं. कोर्स ऑनलाइन  हैं और इन्हें अपनी सुविधा के अनुसार किया जा सकता है. SBI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, edX पर उपलब्ध कोर्स की सूची काफी बड़ी है और इसमें banking, finance, marketing, technology तथा leadership से जुड़े कई विषय शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में कर सकेंगे सुधार, लगेगी 200 रुपये फीस

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

27 साल की कोशिश के बाद सफलता, 59 की उम्र में टीचर बने विजय कुमार

बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार को शामली जिले के एक अशासकीय माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के Special Intensive…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र MCD स्कूलों में होंगे शिफ्ट, सरकार का ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने यह जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top