• Home
  • खेल समाचार
  • 8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
Image

8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली


भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद के मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. संयोग की बात है कि उन्होंने अपने 10 हजार वनडे रन भी इसी टीम के खिलाफ खेलते हुए पूरे किए थे, वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था और अब एक बार फिर वह कैरेबियन टीम के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं.

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए ही बनाया था. उन्होंने 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्नम में अपने 10000 रन पूरे किए थे. वह इस आंकड़े पर अपने 213वें मैच (205वीं पारी) में पहुंचे थे.

कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के करीब हैं, उन्हें सिर्फ 59 रन बनाने हैं. सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वनडे में 15,000 रन बनाए हैं. उन्होंने 463 मैचों में कुल 18426 रन बनाए हैं.

सचिन ने अपने 387वें मैच और 377वीं पारी में 15000 वनडे रन पूरे किए थे. विराट कोहली ने अभी तक 314 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें खेली 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं. वनडे में कोहली 54 शतक और 79 अर्धशतक लगा चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 43 मैचों में खेली 41 पारियों में 2261 रन बनाए हैं. कोहली ने कैरेबियन टीम के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. उन्होंने इस सीरीज के शुरू होने से पहले कंफर्म किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. बता दें कि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से सन्यांस ले चुके हैं.

लाइव कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

यह भी पढ़ें- ‘मैं रो रहा था…’, IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल



Source link

Related Posts

बारिश से रद्द होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे, मौसम को लेकर आया अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार, 27 सितंबर से होगी. पहला…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? क्या विराट कोहली पहले वनडे में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले BCCI ने मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

एशियन गेम्स: भारत की झोली में 2 और मेडल, प्राची और तूर ने जीते पदक

जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे 2026 एशियन गेम्स में भारत 10वें नंबर पर पहुंच गया…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top