• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Indian Army Result 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
Image

Indian Army Result 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम


Indian Army Result 2026: सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडियन आर्मी  से बड़ी खबर है. इंडियन आर्मी ने अलग-अलग भर्ती कैटेगरी के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है. इस रिजल्ट में अग्निवीर के साथ-साथ जूनियर कमीशंड ऑफिसर रीजनल टीचर, हवलदार एजुकेशन और सिपाही फार्मा जैसी कैटेगरी के शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की डिटेल शामिल है. भर्ती चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले चुके उम्मीदवार बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर जोन के अनुसार पीडीएफ के रूप में अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

इन स्तर पर जारी हुए रिजल्ट 

भारतीय सेना के अनुसार यह अंतिम परिणाम अलग-अलग जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस (ZRO) और आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) के स्तर पर जारी किए गए. जिनमें IRO दिल्ली, IRO एनसीआर तथा दूसरे क्षेत्र व भर्ती कार्यालय शामिल है. वहीं अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक हुआ था, जिसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. ऐसे में अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर संबंधित रिजल्ट या फाइनल रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें. 
  • अब अपनी भर्ती कैटेगरी जैसे अग्निवीर या हवलदार चुनें. 
  • इसके बाद अपना ZRO या ARO सिलेक्ट करें. 
  • अब संबंधित मेरिट लिस्ट पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद पीडीएफ खुलने पर कंट्रोल एफ दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें. 
  • लास्ट में रिजल्ट चेक करके पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.  

ये भी पढ़ें- UP TGT 2026 भर्ती के लिए आज बंद हो रही विंडो, फटाफट करें अप्लाई

फाइनल मेरिट में मिलेगी यह जानकारी 

कैंडिडेट्स को इंडियन आर्मी अग्निवीर फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ में दी गई जानकारी को भी ध्यान से चेक करने की सलाह दी गई है. संबंधित रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से जारी किए गए फॉर्मेट के आधार पर रिजल्ट पीडीएफ में कई तरह की डिटेल होगी. इसमें भर्ती करने वाले संगठन का नाम, परीक्षा का नाम, रिक्रूटमेंट ईयर, संबंधित  ZRO या ARO का नाम, पद या भर्ती कैटेगरी का नाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और अगर लागू हो तो आगे की एनरोलमेंट फॉर्मेलिटी के बारे में निर्देश भी दिए जाएंगे.

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आगे क्या होगा?

जिन उम्मीदवारों का नाम-रोल नंबर अंतिम चरण सूची में आया है, उन्हें संबंधित ZRO या ARO के निर्देशों का पालन करते हुए एनरोलमेंट, जॉइनिंग, रिपोर्टिंग तारीखों और ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल तथा अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल नियमित रूप से देखते रहना होगा. एनरोलमेंट के समय पद के अनुसार लागू डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन मार्कशीट, आधार कार्ड या दूसरे मान्य डॉक्यूमेंट जैसे कैरक्टर सर्टिफिकेट, निवास व जाति प्रमाण पत्र और एडमिट कार्ड जैसी डिटेल तैयार रखनी होगी.

ये भी पढ़ें- CAT 2026 Exam Guidelines: CAT 2026 एग्जाम कल, परीक्षा से पहले चेक करें गाइडलाइन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

आंध्र प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती निकली, 1,156 पदों पर करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत स्टाइपेंडियरी कैडेट ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन और वार्डर के पांच पोस्ट कोड शामिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

IIT Madras Internship: IIT मद्रास में अब 2 नहीं 6 महीने की होगी इंटर्नशिप, जानें किसे मिलेगा मौका?

IIT Madras Internship: आईआईटी मद्रास ने अपने बीटेक प्रोग्राम के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए पारंपरिक 2…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

UKPSC ने 11 भर्तियों का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरा कैलेंडर 

UKPSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2026-27 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

ST छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए सरकार देगी स्कॉलरशिप, जानें योग्यता

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इस योजना का लाभ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 1000 संस्थानों में शामिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top