• Home
  • ताजा खबरें
  • सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा
Image

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा


गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया. उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया. मुख्यमंत्री ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर गो माता की सेवा की. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री को देख बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट भी दी.  
 
सीएम योगी शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप प्रदान करने के उपरांत बलरामपुर पहुंचे. उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम किया. शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आये श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया. सीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़-हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की. 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वाराणसी के लिए प्रस्थान किया. दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास आदि मौजूद रहे.



Source link

Related Posts

पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार दिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

पूर्व सरपंच पर बड़ा आरोप, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, फिर फायरिंग कर धमकाया

भिवंडी तालुका के आन्हे गांव के रहने वाले और डोहळे ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सचिन सिताराम घोडविंदे…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top