• Home
  • ताजा खबरें
  • पूर्व सरपंच पर बड़ा आरोप, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, फिर फायरिंग कर धमकाया
Image

पूर्व सरपंच पर बड़ा आरोप, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, फिर फायरिंग कर धमकाया


भिवंडी तालुका के आन्हे गांव के रहने वाले और डोहळे ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सचिन सिताराम घोडविंदे पर 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला के मुताबिक, करीब 5 से 6 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा. महिला ने गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और डराने के लिए हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है.

महिला की शिकायत के मुताबिक, भिवंडी के करिश्मा होटल में मुलाकात के बाद दोनों कल्याण के मेट्रो मॉल में फिल्म देखने गए थे. इसके बाद डोहळे स्थित एवेन्यू होटल में ठहरने के दौरान महिला की मर्जी के खिलाफ शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. महिला ने अपनी शिकायत में एवेन्यू होटल के अलावा टिटवाला के फलेंगांव रोड स्थित जोसेफ फार्महाउस में भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है.

महिला का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी घर में विवाद होने का हवाला देकर टालमटोल करने लगा. इतना ही नहीं, उसे डराने के लिए हवाई फायरिंग की गई और जातिसूचक गालियां देकर धमकाया गया.

शादी को लेकर आरोपी की ओर से लगातार टालमटोल किए जाने के बाद महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा शिंदे से मदद मांगी. पूरी जानकारी मिलने के बाद सुषमा शिंदे की मदद से पीड़िता ने पडघा Police Station में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पूर्व सरपंच सचिन घोडविंदे के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii), 3(2) और 3(5) के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 351(3), 352 और 69 के तहत FIR दर्ज की है. पडघा Police इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.



Source link

Related Posts

पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार दिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top