Image

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’


संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24 सितंबर 2026 को UN महासभा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि दुनिया में बदलाव हो चुका है, इसलिए सुरक्षा परिषद को भी ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाया जाना चाहिए.

लुइस मोंटेनेग्रो ने कहा कि सुरक्षा परिषद को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अफ्रीका, ब्राजील और भारत को स्थायी सीटें दिलाने की वकालत की. उनके मुताबिक इससे सुरक्षा परिषद आज की बदलती दुनिया के हिसाब से मजबूत दिखेगी. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के मुताबिक इस फैसले से सुरक्षा परिषद को ज्यादा प्रभावी और तेजी से काम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को संगठन की आर्थिक जरूरतों और शांति अभियानों के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए.

अभी UNSC में कितने स्थायी सदस्य हैं?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं. इनमें 5 स्थायी सदस्य हैं. अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन. इन पांचों देशों के पास वीटो पावर है. इसके अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, जिन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है. भारत अभी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है. भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता और व्यापक सुधार की मांग करता रहा है. भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान मिलकर G4 के रूप में भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन मांगते रहे हैं.

पुर्तगाल पहले भी कर चुका है भारत का समर्थन

भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की मांग पुर्तगाल की ओर से पहले भी सामने आती रही है. पुर्तगाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने 2022 में भी कहा था कि सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी महाद्वीप के साथ कम से कम ब्राजील और भारत को जगह मिलनी चाहिए.





Source link

Related Posts

Explained: ताइवान, टैरिफ और तकनीक, किन मुद्दों पर ट्रंप-जिनपिंग के बीच नहीं बनी बात!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन में हुई द्विपक्षीय वार्ता का निष्कर्ष…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

US के लेजर हथियार ने बढ़ाई ताकत, ड्रोन के खिलाफ ऐसे करता है काम

मिडिल ईस्ट में ड्रोन और मिसाइलों का खतरा बढ़ने के बीच अमेरिका हाई-एनर्जी लेजर वेपन की क्षमता बढ़ाने…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन बने शी जिनपिंग के डिनर पार्टनर, पूरी गेस्ट लिस्ट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं. गुरुवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top