Image

यूपी TGT के लिए लास्ट चांस, 17735 पदों पर कल तक करें आवेदन


उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बहुत कम समय बचा है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन (UPESSC) आयोग की ओर से निकाली गई इस बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल यानी 28 नवंबर है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 थी, हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद इसे बढ़ाकर अब 28 नवंबर 2026 कर दिया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अंतिम समय का इंतजार किए बिना इन 17,735 पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें. 

भर्ती में हुआ अहम बदलाव 

इस भर्ती में एक अहम बदलाव भी किया गया है. 26 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के तहत अब ग्रेजुएशन के बाद किसी एकल विषय में कम से कम 2 साल का ऐसा डिग्री कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिसे ग्रेजुएशन डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त है. ऐसे उम्मीदवारों को भी 28 नवंबर तक ही आवेदन करने का मौका मिलेगा. आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुए बदलाव 

हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने साफ किया कि जिन्होंने ग्रेजुएशन करने के बाद किसी एकल विषय में कम से कम 2 साल का ऐसा डिग्री कोर्स पूरा किया, जिसे ग्रेजुएशन के समकक्ष मान्यता मिली हो, वह आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर 45 प्रतिशत अंक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया कि इस नए प्रावधान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन और चयन पूरी तरह प्रोविजनल रहेगा, जिनके डॉक्यूमेंट की जांच होगी और अंतिम चयन हाई कोर्ट में विचाराधीन याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा. 

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड पुलिस में निकली 200 पदों पर भर्ती, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल 

कौन सी शैक्षणिक योग्यताएं जरूरी?

संबंधित विषय में निर्धारित विषय संयोजन और न्यूनतम अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री तथा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्रोग्राम से बीएड अनिवार्य है. इसके अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड अभ्यर्थियों को भी मान्य किया गया है. कक्षा 6 से 8 के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत जरूरी है. वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाएं. 
  • अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपने लॉगिन डिटेल से लॉगिन करें. 
  • इसके बाद भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फाॅर्म खोलें और इसमें जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब सभी डिटेल को चेक करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में कंफर्मेशन पेज व रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें-IIT Highest Package: किस IIT का सबसे बेस्ट है प्लेसमेंट रिकॉर्ड? चौंका देंगे यह नाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Indian Army Result 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Indian Army Result 2026: सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडियन आर्मी  से…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

आंध्र प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती निकली, 1,156 पदों पर करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत स्टाइपेंडियरी कैडेट ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन और वार्डर के पांच पोस्ट कोड शामिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

IIT Madras Internship: IIT मद्रास में अब 2 नहीं 6 महीने की होगी इंटर्नशिप, जानें किसे मिलेगा मौका?

IIT Madras Internship: आईआईटी मद्रास ने अपने बीटेक प्रोग्राम के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए पारंपरिक 2…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

UKPSC ने 11 भर्तियों का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरा कैलेंडर 

UKPSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2026-27 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top