• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘किंग’ का ‘डैडी कूल’ गाना रिलीज, 15 साल बाद शाहरुख-करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल
Image

‘किंग’ का ‘डैडी कूल’ गाना रिलीज, 15 साल बाद शाहरुख-करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल


शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हालिया रिलीज गाना ‘तू मिल जाए’ काफी पसंद किया गया था. वहीं अब इसका एक और गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इस गाने का नाम है ‘डैडी कूल’. इस गाने में शाहरुख खान मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.

‘किंग’ का नया गाना ‘डैडी कूल’ आउट

‘डैडी कूल’ गाना 27 नवंबर को रिलीज किया गाया है. गाने की शुरुआत में करीना कपूर खान रेड ड्रेस में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच डांस फ्लोर पर शाहरुख खान की एंट्री होती है. ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे शाहरुख खान, करीना को देखते हुए मुस्कुराते हैं. गाने की शुरुआती लाइन है, ‘आजा कर ले पूरी जो जिद है तेरी, मैं भी देखूं कहां तक है हद ये तेरी’.

ये लाइन पूरी होते ही शाहरुख और करीना एक-दूसरे की बांहों में आ जाते हैं और फिर शाहरुख भी डांस फ्लोर पर झूमने लगते हैं. ये एक एनर्जेटिक और जोशीला आना है, जिसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. वहीं इसमें संगीत दिया है सचिन-जिगर की जोड़ी ने. बता दें कि ये गाना बोनी एम. के मशहूर ग्लोबल हिट गाने ‘डैडी कूल’ से प्रेरित है.

15 साल बाद शाहरुख और करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल

करीना कपूर खान और शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे पर इस गाने के लिए 15 साल के लंबे इंतजार के बाद देखने को मिलेगी. स्क्रीन की ये पॉपुलर जोड़ी आखिरी बार साल 2011 की फिल्म ‘रा.वन’ में नजर आई थी. इस फिल्म का गाना ‘छम्मक छल्लो’ भी काफी फेमस हुआ था जिसमें दोनों साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए थे.

‘किंग’ के बारे में

किंग के जरिए शाहरुख खान बड़े पर्दे पर तीन साल बाद वापसी करेंगे. ये मूवी 24 दिसंबर को रिलीज होगी. जबकि इसका ट्रेलर 14 दिसंबर को आएगा. एक्शन से भरपूर इस मूवी का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, सुहाना खान, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.  



Source link

Related Posts

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के लिए रखी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, माता-पिता संग पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर अपने अनोखे और खास कदम से लोगों का दिल जीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘ये प्रेम मोल लिया’ के आगे पस्त ‘गनमास्टर जी9’, दूसरे दिन भी नहीं जमा पाई धाक, जानें कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘ईश्वर करे वो सक्सेसफुल हो…’, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को विवेक ओबेरॉय का सपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. ये 2026…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

अभिषेक-करीना के मजाक पर भड़क गए थे सूरज बड़जात्या, फेंककर मार दिया था माइक, जानें किस्सा

मशहूर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के 38 साल के डायरेक्टोरियल करियर की 8वीं फिल्म यानी ‘ये प्रेम मोल…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top