• Home
  • खेल समाचार
  • 5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान
Image

5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान


मुंबई इंडियंस शुक्रवार, 27 नवंबर को IPL 2027 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा करेगी. एमआई ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी, जिसमें फैंस को हिंट मिल गया है कि रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभालने जा रहे हैं. इससे पहले फ्रेंचाइजी ने एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर भी फैंस यही समझे थे कि रोहित आईपीएल में फिर कप्तानी करते नजर आएंगे.

मुंबई इंडियंस ने आज शाम को ठीक 5 बजकर 45 मिनट पर ये पोस्ट किया, जिसमें बताया कि अब से 24 घंटे बाद ऐलान होगा. ये कप्तानी को लेकर है, यानी एमआई के कप्तान का ऐलान कल, शुक्रवार शाम को 5 बजकर 45 मिनट पर होगा. अब इस पोस्ट की टाइमिंग खास है, जो रोहित से कनेक्ट करती है.

रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है, तो ये उसी से जुड़ा समझा जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में एमआई ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है. 5:45 से फैंस यही मतलब निकाल रहे हैं कि रोहित ही नए कप्तान होंगे. बता दें कि फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स को दे दिया है, जिसके बदले उन्होंने अर्शदीप सिंह को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. रोहित को कप्तानी से हटाकर ही हार्दिक को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सफलता हासिल नहीं कर पाई. रोहित की कप्तानी में मुंबई 5 बार चैंपियन बन चुकी है.

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (ऑक्शन से पहले)

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नम धीर, अश्वनी कुमार, कोर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डिकॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन).

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड के जरिए आए अर्शदीप भी शामिल हैं. ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है.

यह भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी



Source link

Related Posts

‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. कुछ महीनों में वह जितने रिकॉर्ड बना चुके…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने बनाए 317 रन, वैभव की ताबड़तोड़ पारी; अभिषेक-तिलक ने जड़ी फिफ्टी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 318 रनों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने पर भड़के दिग्गज, गंभीर को दी ये सलाह

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

एशिया कप में भारत की शर्मनाक हार, 317 रन डिफेंड नहीं कर पाई इंडिया; फाइनल में पहुंची श्रीलंका

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top