• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • अमेरिका ने लगाया टैरिफ तो गुस्से में चीन, बोला- ‘गलत कदम वापस लो, वरना करेंगे कार्रवाई’
Image

अमेरिका ने लगाया टैरिफ तो गुस्से में चीन, बोला- ‘गलत कदम वापस लो, वरना करेंगे कार्रवाई’


अमेरिका की ओर से नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर चीन ने कड़ा विरोध जताया है. चीन ने गुरुवार को अमेरिका से अपनी गलत नीतियों को सुधारने और प्रस्तावित शुल्क लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा. साथ ही चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर चीन अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यादोंग ने कहा कि अमेरिका की ओर से की जा रही जांच एकतरफा कार्रवाई है और चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपनी गलत प्रथाओं को सुधारना चाहिए और बातचीत तथा आपसी परामर्श के जरिए विवादों का समाधान करने के सही रास्ते पर लौटना चाहिए.

20 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

दरअसल, अमेरिका ने चीन, यूरोपीय संघ और जापान समेत कई व्यापारिक साझेदारों पर 20 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. चीन उन देशों और अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिन पर सबसे अधिक 20 फीसदी शुल्क लगाने की बात कही गई है. इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने की आशंका है. हालांकि, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर ने कहा है कि प्रस्तावित शुल्क बीजिंग के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं के दायरे में हैं. यानी टैरिफ का प्रस्ताव दोनों देशों के बीच जारी बातचीत से भी जुड़ा हुआ है.

अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के आरोप को बताया संरक्षणवाद का बहाना

चीन ने अमेरिकी जांच में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता यानी ओवरकैपेसिटी को आधार बनाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं. हे यादोंग ने कहा कि अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का हवाला देकर टैरिफ लगाना संरक्षणवाद को बढ़ावा देने का बहाना है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखेगा. मंत्रालय ने अमेरिका से अपील की कि वह एकतरफा कदम उठाने के बजाय बातचीत और परामर्श के जरिए व्यापारिक मतभेदों को सुलझाए.

चीन की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव को आसानी से स्वीकार करने के मूड में नहीं है. अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अमेरिका अपने प्रस्ताव पर आगे क्या कदम उठाता है और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर इसका क्या असर पड़ता है.



Source link

Related Posts

Explained: US के 25% टैरिफ को भारत कैसे कम करेगा? लेकिन पाकिस्तान लिस्ट से बाहर क्यों

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार को हिला दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

26/11 के 18 साल: मुंबई हमले के पीछे ISI, आतंकी नेटवर्क की कहानी हेडली-कसाब की जुबानी

भारत के इतिहास के सबसे भयावह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले यानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

बच्ची संग खेलती दिखीं सीनेटर, ऑस्ट्रेलियन संसद का मजेदार VIDEO वायरल

ऑस्ट्रेलिया की संसद से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

25 फीसदी टैरिफ वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर भारत का दो टूक जवाब, जानें क्या कहा?

भारत ने अमेरिका की ओर से नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने के प्रस्ताव पर अपना पक्ष स्पष्ट करते…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top