• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘वो आस-पास की चीजों में उलझ गए हैं…’ कोमल रानी और गोविंदा के डेटिंग रूमर्स पर बोले अनुपम खेर
Image

‘वो आस-पास की चीजों में उलझ गए हैं…’ कोमल रानी और गोविंदा के डेटिंग रूमर्स पर बोले अनुपम खेर


गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर कुछ दिनों पहले एक बड़ी खबर आई थी. दरअसल गोविंदा की पत्नी ने उनसे तलाक के लिए अर्जी दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी अर्जी वापस ले ली थी. दोनों की निजी जिंदगी लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. गोविंदा पर अक्सर सुनीता तरह-तरह के आरोप लगती रहती हैं.

सुनीता और गोविंदा लंबे अरसे एक से अलग-अलग रहे रहे हैं और दोनों एक साथ नजर नहीं आते हैं. गोविंदा पर सुनीता एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप भी लगा चुकी हैं. हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखा गया था जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. इसी बीच अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक्टर की तारीफ करते हुए उन्हें नसीहत और सलाह दी है.

अनुपम खेर ने की गोविंदा की तारीफ

हाल ही में अनुपम खेर ने फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में खुद को गोविंदा का फैन बताते हुए कहा, ‘मैं उनका बड़ा फैन हूं. वो उन बेहतरीन एक्टर्स में शामिल हैं जिनके साथ मैं कर चुका हूं. हमने साथ में 10 से 12 फिल्में की हैं. कोई भी एक्टिंग और डांस के मामले में उनका मुकाबला नहीं कर सकता.’

ये भी पढ़ें: 2 शादी कर चुके हैं ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर, अक्षय-शाहरुख संग किया काम

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर दिया ये बयान

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘कभी भी आपको अपनी पर्सनल लाइफ को अपने जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए. मुझे इस पर कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है. वो अपनी जिंदगी को ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं और इससे निपटने के काबिल है.’

जब अनुपम ने किया था गोविंदा को फोन

अनुपम ने आगे गोविंदा के फिल्मी करियर पर कहा, ‘मैंने एक बार उसको फोन भी किया था. उसने कहा था कि मैं बाद मैं कॉल करता हूं. मैं उससे कहना चाहता था कि ये वक्त गुजर जाएगा. वो अपने आस-पास के माहौल और चीजों में उलझ गए हैं. हालांकि हारे नहीं हैं. उम्मीद बाकी है. वो कोशिश करता है. उन्हें वापसी करनी चाहिए और मैं प्रार्थना करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा काम करें.’

कोमल रानी संग गोविंदा ने किए थे बाप्पा के दर्शन

बता दें कि हाल ही में गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ मुंबई के पॉपुलर ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे थे. सोशल मीडया पर वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि गोविंदा एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. इससे पहले भी दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है.

ये भी पढ़ें: अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर





Source link

Related Posts

‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

Mushtaq khan Death: बॉलीवुड जगत से बुरी खबर सामने आ रही है कि ‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

‘द पैराडाइज’ में कयादू लोहार का ग्लैमरस अवतार, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ जबरदस्त सुर्खियों में है. फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई. पहले दिन…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फैंस को अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

‘मॉन्स्टर’ में दिखेगी सलमान खान-अरविंद स्वामी की टक्कर, बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू

सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ये सलमान की सबसे बड़ी अपकमिंग…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top