• Home
  • ताजा खबरें
  • शादी में मोकामा पैक! ट्रेंड करने लगे अनंत सिंह, BJP-JDU से कौन-कौन पहुंचा?
Image

शादी में मोकामा पैक! ट्रेंड करने लगे अनंत सिंह, BJP-JDU से कौन-कौन पहुंचा?


बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. शादी के जश्न का पैमाना इतना बड़ा है कि इसकी तुलना महाकुंभ से की जा रही है. शादी में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न हिस्सों, अन्य राज्यों और यहां तक ​​कि विदेशों से भी हजारों मेहमान पहुंचे.

जेडीयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिन में पहुंचे तो वहीं बीजेपी से रामकृपाल यादव भी पहुंचे. बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह भी दिन में ही पहुंचे थे. इन नेताओं के अलावा कई और खास वीआईपी मेहमान पहुंचे थे.

खेतों के रास्ते पहुंचे रामकृपाल यादव

बिहार विधानसभा के स्पीकर भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. शाम में वो जाम में काफी देर तक फंसे थे. बीजेपी नेता रामकृपाल यादव जाम में फंसे तो वे खेतों के रास्ते पैदल ही पहुंचे. साधु यादव और हुलास पांडेय जैसे नेता भी पहुंचे थे.

गुरुवार को होगी घोड़ों की रेस

अनंत सिंह के यहां आने वालों में गजब का उत्साह देखने को मिला. शादी के कार्यक्रमों के तहत आयोजित एक घुड़दौड़ के दौरान कुछ दर्शक प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से देखने के लिए हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई. घुड़दौड़ देखने के लिए मैदान के चारों ओर इतनी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए कि दर्शकों के खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बची. बीच में ही घुड़दौड़ प्रतियोगित रोकी गई. घोड़ों की रेस गुरुवार (26 नवंबर) को होगी.

इस घुड़दौड़ में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से लाए गए 20 से अधिक घोड़ों ने हिस्सा लिया. विजेता के लिए इनाम के तौर पर एक महिंद्रा थार एसयूवी देने की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के बड़े दामाद पुनीत ने कह दी बड़ी बात, ‘ससुर जी को…’

बता दें कि अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से तय की है. शादी की तैयारियों का स्तर भी काफी भव्य रहा. खबरों के अनुसार, अनंत सिंह ने बिहार, देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में लगभग चार लाख शादी के निमंत्रण भेजे थे. चार से पांच लाख लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया था.

लोग ट्रेन, बस और निजी वाहनों से नदवां पहुंचे. कई लोग पैदल ही गांव पहुंचे थे क्योंकि इलाके में भारी जाम की स्थिति थी. बख्तियारपुर-मोकामा फोर-लेन हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी थी. देखकर ऐसा लग रहा था कि कोई बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा हो.

मेहमानों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे. खाने में 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे. खबरों के मुताबिक, तैयारियों में 25 लाख मिठाइयां और लगभग 50 लाख रसगुल्ले भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में निकले थे 3 दोस्त, रास्ते में 2 की मौत

Input By : आईएएनएस से भी



Source link

Related Posts

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पुणे की घटना, नितेश राणे के बयान समेत…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ’, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्रांति और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे की कड़ी में बुधवार को एक और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन

योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top