• Home
  • ताजा खबरें
  • इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन बोलीं, ‘सपा ने यह साफ कर दिया था कि…’
Image

इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन बोलीं, ‘सपा ने यह साफ कर दिया था कि…’


यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जारी लिस्ट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की नाराजगी और तीखे बयान पर इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने कहा कि जब हम गठबंधन की बात कर रहे हों तो ऐसे शब्दों (भीख नहीं मांग रहे) का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. हमने पहले भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है और न ही आज करेंगे. उनसे गुजारिश है कि वे इस तरह के बयान न दें. इससे गठबंधन पर किसी न किसी तरह असर पड़ता है, जो हम नहीं चाहते. 

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, ”इमरान मसूद की नाराजगी के पीछे कोई ठोस वजह भी नहीं है. हमारी पार्टी ने जिन सीटों की घोषणा की है, वे वो सीटें हैं जहां हमारे मौजूदा विधायक हैं. जब हम इस पर चर्चा करने के लिए समिति में बैठे थे तो समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले यह साफ कर दिया था कि हमारे मौजूदा विधायकों वाली सीटों पर कोई चर्चा नहीं होगी. उन पर कोई समझौता नहीं हो सकता. इसलिए, हमने अपनी पांच सीटें सुरक्षित रखी हैं. मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी को कोई आपत्ति होनी चाहिए.”

‘पहले कांग्रेस की 26 सीटों की घोषणा हुई फिर सपा की’

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने कल कांग्रेस को जो 26 सीटों की सूची भेजी थी, उनमें से दो सीटें कांग्रेस के मौजूदा विधायकों की हैं. चाहे वह रामपुर खास सीट हो या फरेंदा सीट. इसके अलावा, उस सूची में चार ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जहां कांग्रेस भले ही न जीती हो, लेकिन वह दूसरे नंबर पर रही है. इसके अलावा, 20 अन्य ऐसी सीटें हैं जिन पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, अगर कांग्रेस वहां से चुनाव लड़ती है. इसलिए, हमने सबसे पहले उनकी 26 सीटों की घोषणा की. उसके बाद, हमने अपनी पांच सीटों की घोषणा की. 

इन सीटों पर कांग्रेस का कोई मजबूत दावा नहीं बनता- इकरा हसन

इकरा हसन ने ये भी कहा, ”अगर हमने उनके मौजूदा विधायकों की सीटों की घोषणा पहले नहीं की होती, तो आज यह हमारी गलती होती. लेकिन हमने उनकी सीटों की घोषणा पहले ही कर दी है और हमने यह भी साफ कर दिया है कि मौजूदा विधायकों की सीटों पर कोई चर्चा नहीं होगी. तार्किक रूप से ये सीटें हमारी हैं. इन पर कांग्रेस का कोई मजबूत दावा नहीं बनता.

‘कोई भी गठबंधन सहयोग और सम्मान के साथ बनता है’

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का यह भी कहना है कि वे सीटें मांग रहे हैं, भीख नहीं मांग रहे. इस पर सपा सांसद ने कहा, ”देखिए, यह उनका निजी बयान और उनकी निजी राय है. हमने कभी ऐसी कोई बात नहीं कही है. कोई भी गठबंधन सहयोग और सम्मान के साथ बनता है. हम लगभग डेढ़ साल से इस तरह की आलोचनाएं, और प्रधानमंत्री की आलोचनाएं देख रहे हैं. इन पर कभी ध्यान भी नहीं दिया जाता. इसलिए, आज भी, मुझे उम्मीद है कि वे जो कह रहे हैं, हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि वे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें.”  

अभी हम सीट-दर-सीट चर्चा कर रहे- इकरा हसन

उन्होंने आगे कहा, ”कांग्रेस और हमारी तरफ से एक समिति बनाई गई है, इसलिए अभी हम सीट-दर-सीट चर्चा कर रहे हैं, विश्लेषण कर रहे हैं. सूची देख रहे हैं और इतिहास पर गौर कर रहे हैं. हम 2022 में हुई अपनी गलती का समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हम उस गलती को दोबारा न दोहराएं और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक बेहतर सूची पेश कर सकें, जिससे हम जीत सकें. जब सभी सीटों पर चर्चा हो जाएगी, तो अंत में कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ही फैसला लेंगे. लेकिन अभी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को हर सीट पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. यह सही नहीं है और मेरे हिसाब से भी यह ठीक नहीं है.’

चिराग पासवान को पसंद नहीं आया सीएम योगी का ये बयान, abp शिखर सम्मेलन में बताया



Source link

Related Posts

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन

योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

सूखे से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार का क्या प्लान? मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सूखे से प्रभावित किसानों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पुणे घटना पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘कोर्ट के बाहर हमला गंभीर, राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन…’

पुणे में शिवाजीनगर जिला कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार (25 नवंबर) को युवक पर हुए हमले और फायरिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

शादी में मोकामा पैक! ट्रेंड करने लगे अनंत सिंह, BJP-JDU से कौन-कौन पहुंचा?

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top