• Home
  • खेल समाचार
  • 9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन
Image

9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती. हालांकि, वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को हराकर गहरे जख्म दिए. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया 351 रन बनाने के बाद भी हार गई. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की प्लेइंग इलेवन की तुलना तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से करें तो 9 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर होंगे. इसमें कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज शामिल हैं. 

इतने नए खिलाड़ी टीम इंडिया में दिखेंगे

टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान होंगे, जिन्होंने जापान में आयोजित हुए 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. वनडे टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ही टी20 सीरीज में भी एक्शन में दिखेंगे. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के मैचों की डेट, वेन्यू और टाइमिंग 

6 अक्टूबर- पहला टी20 मैच- इकाना स्टेडियम लखनऊ– शाम 7 बजे से
9 अक्टूबर- दूसरा टी20 मैच- जेएससीए स्टेडियम रांची- शाम 7 बजे से
11 अक्तूबर- तीसरा टी20 मैच- होल्कर स्टेडियम इंदौर- शाम 7 बजे से
14 अक्टूबर- चौथा टी20 मैच- राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद- शाम 7 बजे से
17 अक्टूबर- पांचवां टी20 मैच- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु- शाम 7 बजे से

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

यह भी पढ़ें- 

2026 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा भारत, जीते 85 मेडल; जानें कितने गोल्ड मिले



Source link

Related Posts

ऋषभ पंत ने ‘टीम इंडिया’ को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी

रेस्ट ऑफ इंडिया ने 2026 ईरानी कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत की…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा

भारत की एक क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज में व्यस्त हो जाएगी. वहीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

वनडे ट्राई सीरीज: श्रीलंका ने किया टीम का एलान, उपकप्तान बाहर; विस्फोटक ओपनर की वापसी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

एशियन गेम्स 2026 खत्म, क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा; कतर को सौंपा OCA फ्लैग

एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आईची नागोया में आयोजित हुआ, जिसका आज 4 अक्टूबर को आधिकारिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top