• Home
  • खेल समाचार
  • 10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
Image

10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान


2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है. आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर दिया है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर करेंगे. इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 57 मैच खेले जाएंगे, लेकिन फैंस को भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार रहेगा. 

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक बार नहीं बल्कि दो बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. वहीं अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो फिर तीन बार भी दोनों का मुकाबला देखना को मिलेगा. सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शुरुआती चरण में मुकाबला होगा. फिर दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में भिड़ेंगी. 

10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस मेगा इवेंट में सबसे पहले 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी.  

7 नवंबर को फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 

अगर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत सुपर-7 में प्रवेश करते हैं तो फिर 7 नवंबर को केपटाउन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा. पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी टीम इंडिया टूर्नामेंट में दो बार भिड़ेगी. 

भारत के ग्रुप स्टेज के सभी मैच

10 अक्टूबर 2027 को भारत और पाकिस्तान का मैच जोहान्सबर्ग में होगा. 
14 अक्टूबर 2027 को भारत औरअफगानिस्तान का मैच त्श्वाने में होगा. 
17 अक्टूबर 2027 को भारत और क्वालीफायर का मैच ब्लूमफोंटेन में होगा.
24 अक्टूबर 2027 को जिम्बाब्वे और भारत का मैच विक्टोरिया फॉल्स में होगा. 

टीम इंडिया का सुपर-7 में संभावित शेड्यूल 

28 अक्टूबर 2027 को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच विक्टोरिया फाल्स में होगा. 
31 अक्टूबर 2027 को भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच जोहान्सबर्ग में होगा. 
4 नवंबर 2027 को भारत और न्यूजीलैंड का मैच पार्ल में होगा. 
7 नवंबर 2027 को भारत और पाकिस्तान का मैच केपटाइन में होगा 
11 नवंबर 2027 को भारत का मैच इंग्लैंड से गक्बेरहा में होगा 
14 नवंबर 2027 को भारत और श्रीलंका का मैच डरबन में होगा

यह भी पढ़ें- 

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बनें 10 हजारी



Source link

Related Posts

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर

पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top