Image

हूती विद्रोहियों ने रियाद पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, तेज धमाकों से थर्राया शहर


यमन की राजधानी सना में हुए हवाई हमलों के एक दिन बाद ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइल दाग दिए. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को कहा कि उसने हूतियों की तरफ से रियाद को निशाना बनाकर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर बीच हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके पहले रियाद में जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गई थीं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाकों से कुछ देर पहले सऊदी सिविल डिफेंस विभाग ने रियाद इलाके में अलर्ट जारी किया था. बाद में अधिकारियों ने ऐलान किया कि खतरे की आशंका टल गई है. इसके बाद गठबंधन ने कहा कि उसने रियाद और देश के दक्षिणी इलाके में दागी गई दो क्रूज मिसाइलों को भी रोककर तबाह कर दिया.

दोनों पक्षों ने तोड़ा 2022 में हुआ सीजफायर 

दोनों तरफ से जारी संघर्ष ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की मध्यस्थता में 2022 में हुए युद्धविराम को पूरी तरह से तोड़ दिया है. दरअसल, हूतियों ने राजधानी सना पर कब्जे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने के लिए सऊदी अरब ने 2015 में कई अरब देशों के गठबंधन के साथ यमन में सैन्य हस्तक्षेप किया था.

फरवरी 2026 के बाद से मिडिल ईस्ट में जारी है संघर्ष

वहीं, नए सिरे से शुरू हुई यह लड़ाई व्यापक मिडिल ईस्ट युद्ध का एक नया मोर्चा बन गई है. यह युद्ध फरवरी 2026 में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद जुलाई महीने में जब संघर्ष दोबारा शुरू हुआ, उसके बाद से हूती विद्रोही मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सऊदी अरब के हवाई अड्डों, पोर्ट्स और ऑयल फेसिलिटीज को निशाना बना रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सऊदी अरब ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर कई बार एयर स्ट्राइक्स की कार्रवाई की है.

सना में सऊदी अरब ने की एयर स्ट्राइक

रविवार (8 नवंबर) को यह ताजा घटना ऐसे समय पर हुई है, जब एक दिन पहले ही हूतियों के कब्जे वाले यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया था कि सऊदी एयर स्ट्राइक्स में राजधानी सना के पास कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई. सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः PoK में गृहयुद्ध से हालात: मुजफ्फराबाद में हिंसा, रेंजर्स ने की फायरिंग, छोड़े आंसू गैस के गोले



Source link

Related Posts

‘प्रकाश का यह त्योहार…’, दुनियाभर के नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, किसने क्या कहा

देश दुनिया में आज दिवाली मनाई जा रही है. इस मौके पर विश्व के कई नेताओं और विदेशी…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मिलेगा पहला मौका, जानिए 10 बड़ी बातें

इजरायल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों के नतीजों के सामने आने के बाद देश के राष्ट्रपति…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

US मिडटर्म इलेक्शन में मिली हार पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘बड़ा झटका लगा है लेकिन…’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

जोहरान ममदानी ने दीप जलाकर मनाई दिवाली, शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो

भारत के साथ-साथ दुनिया भर के देशों में मौजूद हिंदू समुदाय के लोग और भारतीय नागरिक रविवार (8…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top