• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा two high speed trains crash in toledo Spain many dead
Image

हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा two high speed trains crash in toledo Spain many dead


मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में करीबन 46 लोगों के मारे जाने और 179 लोगों के घायल होने की खबर है. यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है. 

द गार्जियन ने बताया है कि स्पेन के रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि बुधवार सुबह दो ट्रेनों के पीछे से टकराने के बाद मैड्रिड और दश्रिण क्षेत्र अंडालूसिया के बीच रेल सर्विस को रोक दिया गया है.

गार्जियन के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. हादसा एडामुज रेल हादसे से भी ज्यादा भयानक हो सकता है. उसमें 46 लोगों की मौत हुई थी.

स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई ने बताया है कि यह हादसा तब हुआ है, जब तेज रफ्तार ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. इससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए. टोलेडो शहर के पास स्थित उर्डा के मेयर मैनुअल गैलान ने बताया कि इमरजेंसी सर्विस ने उनसे घायलों को रखने के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार करने को कहा है.

इधर, स्पेन में चुनावी प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पीएम पेड्रो सांचेज ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. 

स्पेन के पीएम ने जताया दुख

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला ला मांचा के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हूं. इमरजेंसी सर्विस प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं. वे संबंधित प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं. मेरी संवेदनाएं और समर्थन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है. 

500 यात्री थे ट्रेनों में सवार

इधर, अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बुधवार को हुई टक्कर किस वजह से हुई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ट्रेनें AVE और Iyro द्वारा संचालित थी. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कम से कम दो डिब्बे पटरी के किनारे ढलान पर गिर गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन में करीबन 500 से ज्यादा यात्री सवार थे. 

स्पेन और वहां के लोगों के साथ खड़े हैं: इटली

स्पेन में हुए हादसे में इटली की सरकार ने बयान में कहा है कि इस बेहद कठिन घड़ी में टोलेडो के पास हुई भीषण हादसे को लेकर इटली की सरकार स्पेन और वहां के लोगों के साथ खड़ी है. मेरी और हमारी पूरी सरकार की संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और रेस्क्यू में जुटे लोगों के साथ है. 

स्पेन के लिए ‘2026’ ट्रेन हादसों का साल रहा

  • अदामुज़ रेल हादसा (18 जनवरी): मैड्रिड-सेविले लाइन पर अदामुज में रेल की पटरी का वेल्ड टूटने के कारण एक हाई स्पीड इरिया ट्रेन पटरी से उतर गई. कुछ ही सेकंड बाद, दक्षिण की ओर जा रही एक रेनफे ट्रेन पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई. इसमें 46 लोगों की मौत हो गई. 292 लोग घायल गए. 
  • गेलिडा ट्रेन हादसा (20 जनवरी):  एक कम्यूटर ट्रेन ‘स्टॉर्म हैरी’ (तूफान हैरी) के कारण गिरी हुई एक दीवार से टकरा ग. इस हादसे में एक ट्रेनी ड्राइवर की मौत हो गई और कम से कम 37 लोग घायल हो गए.
  • कार्टाजेना ट्रेन हादसा (22 जनवरी):  कार्टाजेना में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी पर मौजूद क्रेन के एक हिस्से से टकरा गई. इसमें छह लोग घायल हुए, लेकिन किसी की जान नहीं गई.
  • तालावेरा ला रियल हादसा (12 फरवरी):  तालावेरा ला रियल में हुई एक और रेल दुर्घटना ने इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर ‘एडिफ’ (Adif) पर दबाव और बढ़ा दिया. और पांच हादसा आज (28 अक्टूबर 2026) का है.  इन पांच हादसों में कुल मिलाकर कम से कम 86 लोगों की जान गई. इससे पहले हुई घटनाओं में कम से कम 335 लोग घायल हुए थे. टोलेडो में जो हादसा हुआ है, वो उसी लाइन पर हुआ है, जहां 18 जनवरी को अदामुज में रेल हादसा हुआ था. 



Source link

Related Posts

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

इजरायल में मतदान पूरा हो चुका है. इसके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?

इजराइल में 27 अक्टूबर 2026 को हुए चुनाव के बाद 28 अक्टूबर को भी तस्वीर साफ नहीं हुई…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, ‘तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं’

इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन के समीकरणों को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक नई रिपोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top