• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
Image

‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच


50 दिनों के बाद भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. संत नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म शुरुआती 15-16 दिनों में फ्लॉप होने की कगार पर थी. हालांकि फिर इसकी ऐसी आंधी चली कि अब ये 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. इसी बीच फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म के सिंगर सुनील लोधी के आंखों के इलाज को लेकर चर्चा की. साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर भी एक स्पष्टीकरण दिया.

क्या ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में होंगे अक्षय कुमार?

हाल ही में अनुप्रिया ने एक टीवी चैनल को इंटव्यू दिया था. जहां उनसे उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया था. अनुप्रिया ने तब अक्षय कुमार को अपना फेवरेट अभिनेता बताया. इसके बाद इंटरव्यूअर ने कहा था कि क्या अक्षय कुमार को हम पार्ट 2 में देख सकते हैं? इस पर अनुप्रिया ने कहा था, ‘वो महाराज जी बताएंगे.’

ये भी पढ़ें: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

इस बातचीत के बाद फैंस को लगने लगा कि अक्षय कुमार हनुमान अंश के सीक्वल में नजर आ सकते हैं. हालांकि अब एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया ने इस मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को लेकर कुछ नहीं कहा है. यह गलत है.’ बता दें कि मेकर्स पहले ही इसके अगले पार्ट का ऐलान कर चुके हैं.

सुनील लोधी के इलाज में मदद कर रहीं अनुप्रिया

हनुमान अंश के पॉपुलर गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को आवाज देने वाले सिंगर सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित है. फिल्म की अपार सफलता के बीच अनुप्रिया ने उनकी आंखों के इलाज में मदद का ऐलान किया था. इंटव्यू में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार भी इसके लिए आगे आई है. अनुप्रिया ने मुंबई में सुनील लोधी के कंसल्टेशन अपॉइंटमेंट बुक किए थे. 

हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच

400 करोड़ी बनी ‘हनुमान अंश’

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 53 दिनों में भारत में 309 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो



Source link

Related Posts

‘लव एंड वॉर’ से पहले भंसाली का बॉक्स ऑफिस जलवा, इन 6 फिल्मों ने की थी शानदार ओपनिंग

संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक है, जो अपनी शानदार फिल्मों, दमदार किरदारों और खूबसूरत कहानियों…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

विद्या बालन एक बार फिर फिल्ममेकर आर. बाल्की के साथ काम करने जा रही हैं. दोनों एक नई…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

‘द पैराडाइज’ ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, ‘द वन’ ने भी किया धमाका

एक तरफ साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ थिएटर में लगी है. फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ ‘जेलर 2’ का नया गाना ‘वन नेम’

साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले तमिल मेगास्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘जेलर 2’ अगले…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top