• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल
Image

एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल


भारतीय धावक गुलवीर सिंह एक के बाद एक कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. 2026 एशियाई खेलों में उन्होंने अपना तीसरा मेडल जीत लिया है. इस बार गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर की रेस के फाइनल में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. उन्होंने 13:32.75 मिनट में रेस समाप्त की. इवेंट में बहरीन के रनर बिरहानु बालेव ने 13:30.79 मिनट में रेस खत्म करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

जापान के टोमोनोरी यामागुची 13:31.43 मिनट में रेस पूरी करके दूसरे पायदान पर रहे. उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. इस तरह रेस में तीन मेडल का वितरण हुआ. 

गौर करने वाली बात यह है कि इवेंट में भारत लिए अविनाश साबले हिस्सा लेने वाले थे. लेकिन वह किसी कारण से रेस में हिस्सा नहीं ले सके. उनकी जगह गुलवीर को शामिल किया गया. गुलवीर ने मौके को अच्छी तरह भुनाते हुए कमाल कर दिया. मेडल जीतने के साथ धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता जा रहा है. 

तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट 

5000 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज जीतने से पहले गुलवीर ने 10000 मीटर की रेस में सिल्वर जीता था. यहां भारतीय धावक ने 28:29.38 मिनट में रेस पूरी की थी. इसके बाद 1500 मीटर की रेस में अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाते हुए गुलवीर ने सिल्वर पर कब्जा किया था. उन्होंने 3:36.72 मिनट में रेस खत्म की थी. अब 5000 मीटर की रेस में भी उन्होंने मेडल पर कब्जा कर लिया. इसके साथ गुलवीर भारत के लिए एक एशियन गेम्स में 3 व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए. भारत के खाते में अब तक कुल 49 मेडल आ चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें: 2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट





Source link

Related Posts

सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, सहवाग का कट; विराट ने चुना ‘परफेक्ट ODI बल्लेबाज’

क्रिकेट में हर बल्लेबाज की अपनी एक खास पहचान होती है, लेकिन अगर अलग-अलग दिग्गजों की खूबियों को…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले रेस इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. यह…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की बंगाल की घरेलू क्रिकेट टीम…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

भारत ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. भारतीय…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top