• Home
  • ताजा खबरें
  • सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Image

सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया


दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार (07 अक्टूबर) को चार मंजिला एक इमारत ढह जाने से हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, इनमें एक बच्चा भी शामिल है. मलबे से अब तक कुल 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. हादसे में 8 घायल लोगों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ताहिरपुर भेजा गया है. राहत और बचाव अभियान जारी है.

घायलों में 56 वर्षीय मोमिन मिर्जा, 3 वर्षीय अबदान, 28 वर्षीय अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय देवरुद्दीन, 50 वर्षीय सलमा, 34 वर्षीय छोटे, 35 वर्षीय सकीना और 30 वर्षीय समद शामिल हैं. मृतकों में एक बच्चा के अलावा करीब 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. 21 वर्षीय गुलफसा की भी मौत हुई है. वह करीब चार महीने की गर्भवती थी.

तलाशी अभियान जारी

मौके पर रेस्क्यू और राहत अभियान लगातार जारी है. पुलिस और राहत एजेंसियां मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चला रही हैं. हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

भूकंप के बाद इमारत में आ गईं दरारें!

दिल्ली नगर निगम (MCD) के अनुसार, पड़ोसियों ने दावा किया है कि भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गईं और इमारत का मालिक इसे खाली करने की प्रक्रिया में था. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि घटना के संबंध में दोपहर 3.30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों के साथ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया.

 

दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एमसीडी और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, चार मंजिला इमारत लगभग 25 वर्ग गज के भूखंड पर बनाई गई थी. हालांकि, एमसीडी ने बताया कि यह ईदगाह मछली मंडी के पास डीयूएसआईबी क्षेत्र में लगभग 22 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला इमारत थी. यह झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में आती है.



Source link

Related Posts

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया

उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी केआजम खान के खिलाफ ED की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रिजीम चेंज’ के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया ‘बीजेपी के गुर्गे’

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को लेकर एक बार फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार’, बीजेपी का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर… रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. जौहर यूनिवर्सिटी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top