• Home
  • ताजा खबरें
  • सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
Image

सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं


छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया. साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को भी गति मिले.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं देखीं. साय भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर सिंगापुर में आयोजित प्रथम सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में भाग लेने पहुंचे हैं.

SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

छत्तीसगढ़ की करीब 44 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र है. बस्तर से सरगुजा तक फैले जंगल, समृद्ध जैव-विविधता और राष्ट्रीय उद्यान-अभयारण्य राज्य को इको-टूरिज्म के लिए विशिष्ट आधार देते हैं. सरकार अब इन प्राकृतिक संसाधनों को बेहतर पर्यटक सुविधाओं और स्थानीय भागीदारी से जोड़कर पर्यटन की नई संभावनाएं तलाश रही है.

Mandai Wildlife Reserve में मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक परिवेश में वन्यजीव संरक्षण, पर्यटकों के अनुभव, प्रबंधन व्यवस्था और जागरूकता गतिविधियों का अध्ययन किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ में विकास का मॉडल उसकी अपनी भौगोलिक और जैव-विविधता संबंधी विशेषताओं के अनुरूप होना चाहिए.

साय ने कहा कि सिंगापुर की व्यवस्थाओं को हूबहू अपनाने के बजाय वहां के सफल अनुभवों को छत्तीसगढ़ की जरूरतों के अनुसार उपयोग में लाया जाएगा. लक्ष्य ऐसा इको-टूरिज्म मॉडल तैयार करना है, जिसमें जंगल और वन्यजीव सुरक्षित रहें तथा स्थानीय समुदायों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आय के नए अवसर बनें.

बस्तर, कांगेर घाटी, अचानकमार, इंद्रावती और उदंती-सीतानदी जैसे क्षेत्र छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पर्यटन क्षमता को दर्शाते हैं. इन क्षेत्रों में संरक्षण, स्थानीय भागीदारी और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का बेहतर समन्वय राज्य को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय इको-टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना: CM साय



Source link

Related Posts

दिल्ली: बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने उड़ाया, महिला ड्राइवर गिरफ्तार

एक बुजुर्ग दंपती  सुबह – सुबह घर से भगवान की पूजा अर्चना करने पहुंचे और उनका दर्शन करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top