• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • संडे को भी ‘दृश्यम 3’ ने काटा बवाल, शाहरुख खान की ‘पठान’ को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Image

संडे को भी ‘दृश्यम 3’ ने काटा बवाल, शाहरुख खान की ‘पठान’ को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड


अजय देवगन की फ़िल्म ‘दृश्यम 3’ इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है और क्राइम थ्रिलर जॉनर के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा बिजनेस कर रही है. जबरदस्त चर्चा और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के दो दिन तगड़ी कमाई करने के बाद जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘दृश्यम 3′ की कितनी रही संडे की कमाई?
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. अभिषेक पाठक निर्देशित ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वैसे ही ये ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का फाइनल चैप्टर है इस वजह से भी फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इस फिल्म ने दमदार ओपनिंग की थी और वीकेंड पर भी इसने खूब नोट बटोरे.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई फिर भी इसने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की कुल नेट कमाई अब 176.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3’ बनी पहले संडे सबसे ज्यादा काई करने वाली
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के रिलीज के तीसरे दिन 61 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ये फिल्म फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्मम बन गई है. इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को मात दी है. इसने टॉप 5 की लिस्ट से स्त्री 2 (58.2 करोड़) को बाहर कर दिया है.

ये हैं फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में

  • धुरंधर 2 – 121 करोड़
  • जवान – 80.1 करोड़
  • एनिमल – 70.69 करोड़
  • दृश्यम 3- 61 करोड़
  • पठान – 60.75 करोड़
  • स्त्री 2 – 58.2 करोड़

‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज ने अहम रोल प्ले किया है. 

 



Source link

Related Posts

Sunday Box Office: संडे को ‘दृश्यम 3’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘हनुमान अंश’ का रहा जलवा, जानें- ‘द वन’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर संडे, 4 अक्टूबर का दिन काफी बिजी रहा. दरअसल मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड और टॉलीवुड स्टार्स, सरकार से की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक अश्लील एआई-मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के बाद, टॉलीवुड से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, ‘एवेंजर्स एंडगेम’-‘अवतार’ के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी तीसरी फिल्म

मार्वल्स की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘मुझे तुम पर भरोसा था’, ‘दृश्यम 3’ के एंड क्रेडिट्स में अपने लिए नोट देख इमोशनल हुईं डायरेक्टर की पत्नी

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों से…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘जेल न जाना पड़े’, समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर कपिल शर्मा ने कसा तंज?

शनिवार को दीपक कुमार मिश्रा की एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कास्ट ‘द…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘आप हीरो हैं…’अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

पायलट कैप्टन स्मित माछर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘नई नवेली’ का ट्रेलर आया पसंद, तो ये 5 फिल्में वॉचलिस्ट में कर लें एड

स्त्री (2018): ये फिल्म चंदेरी नाम के एक छोटे सं कस्बे की यहां हर साल नवरात्रि आते ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

नौंवे शनिवार को ‘हनुमान अंश’ का धुंआधार कलेक्शन, ‘दृश्यम 3’ के बीच भी नहीं थमा तूफान

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अभी भी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top