• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला ‘किंग’ का गाना
Image

शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला ‘किंग’ का गाना


शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. ये गाना अरिजीत सिंह और एड शिरीन ने गाया है. गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब एड शिरीन ने पोस्ट कर बताया कि उन्हें ये गाना कैसे मिला.

एड शिरीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिला तो उन्होंने कहा कि वो अपनी अपकनिंग फिल्म में मेरा एक गाना रखेंगे और ये मेरा पहला बॉलीवुड सॉन्ग होगा. इन सालों में हमने एक-दूसरे को जाना और मुझे वो बहुत पसंद हैं. पिछली बार जब मैं इंडिया में था तो उनके घर गया था Sapphire म्यूजिक वीडियो में उनका कैमियो शॉट के लिए. उन्होंने मुझे सचिन जिगर से मिलवाया और मैंने ‘तू मिल जाए’ के लिए अपना वर्जन लिखा. मुझे अच्छा लगा कि अरिजीत ने मेरे साथ ये गाना गाया. मेरे सारे फेवरेट लोग इस एक प्रोजेक्ट में. किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी और तू मिल जाए गाना रिलीज हो गया है.’

शाहरुख ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू

इस पोस्ट में एड शिरीन ने गाना गाते हुए वीडियो भी शेयर किया. एड शिरीन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘ये गाना गाने के लिए मैं आपको जितना थैंक्यू कहूं उतना कम. खासतौर पर हिंदी लाइन्स. लव यू.’

शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना

फिल्म की बात करें को इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान जैसे स्टार्स दिखेंगे. सुहाना खान का ये थिएट्रिकल डेब्यू है. वो पहली बार अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल हैं. गाने ‘तू मिल जाए’ में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल है. दोनों के रोमांटिक अंदाज को फैंस ने बहुत पसंद किया. गाने को भी बहुत सराहा जा रहा है.





Source link

Related Posts

Video: ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज, सनी देओल ने रवि दुबे को लगाया गले

इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ चंद घंटों के बाद दुनियाभर में हजारों स्क्रीन्स पर दस्तक देने…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. फैमिली मैसेज सुनकर घरवाले काफी इमोशनल…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह, पहुंचे जालंधर, नहीं रोक पाए आंसू!

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीते…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारी की जा रही है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top