• Home
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Image

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी


लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के खिलाफ प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर भगवा झंडे और पट्टे लेकर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे. प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताया है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) समेत विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताते हुए नारेबाजी की.

‘बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत…’, अखिलेश यादव का तीखा हमला

नेहा बोरा पर भी साधा निशाना

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता अर्पण कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में जुटीं राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं. कुछ संगठन राष्ट्रवाद के खिलाफ नारे लगाकर युवाओं और छात्रों को गुमराह कर रहे हैं. देश की जिम्मेदार और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ABVP के सामने नेहा बोरा धूल हैं और विद्यार्थी परिषद एक आंधी है.

ध्रुव राठी पर भी बोला हमला

बुंदेलखंड से आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता सूर्य प्रताप सेंगर ने कहा कि AISA पर छात्र संगठन के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप है. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और नेहा बोरा पर निशाना साधा. सेंगर ने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी विदेश में जाकर भारत सरकार और देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.

CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार



Source link

Related Posts

‘बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत…’, अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव में बेईमानी करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, ‘बिना पानी मछली…’

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत

पंजाब के संगरूर में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. इस तेज रफ्तार…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- ‘ये चिंताजनक…’

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top