Image

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव


जर्मनी में रोबोट पर कथित तौर पर 16 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने रोबोट को जब्त कर लिया है. पुलिस यौन उत्पीड़न को लेकर जांच कर रही है. आरोप है कि 2 किशोरों द्वारा बनाए गया ये रोबोट लड़की को अलग-अलग टच कर रहा था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना रविवार देर रात जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया स्टेट के कोलोन शहर में हुई. पुलिस के अनुसार रोबोट के 16 वर्षीय मालिक और उसके एक दोस्त ने इस कथित घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम भी किया.

क्या है पूरा मामला
जर्मन पुलिस के मुताबिक देर रात पीड़िता एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर अपनी कई फ्रेंडस के साथ मौजूद थी. लगभग 120 सेमी ऊंचे रोबोट ने पीछे से आकर लड़की के साथ गलत हरकतें कीं. पुलिस के अनुसार आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं, जहां उन्हें एक गाड़ी की डिक्की में ये रोबोट मिला. अधिकारियों ने रोबोट और दोनों संदिग्धों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं.

रोबोट के छेड़खानी को लेकर छिड़ी बहस
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट ने सफेद बनियान पहनी है, गले में सोने की चेन है और आंखों पर सनग्लासेस हैं. यह रोबोट सड़कों पर महिलाओं के पास जाकर अश्लील हरकतें कर रहा है. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या रोबोट की हरकतें पहले से प्रोग्राम की गई थीं या घटना के समय उसे जानबूझकर कंट्रोल किया जा रहा था. 

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा है. इसे लेकर ये बहस भी हो रही है कि क्या रोबोट छेड़खानी और यौन शोषण कर सकता है. माइकल नाम के शख्स ने कहा कि तकनीक में समस्या नहीं है, बल्कि यूजर्स में ही समस्या है तो वहीं क्रिस्टिन नाम की एक महिला ने रोबोट को गाली देते हुए कहा कि इसे फैक्टरी में वापस भेज देना चाहिए. इस दौरान एक दो लोग रोबोट के लिए न्याय मांगते दिखे.
 
ये भी पढ़ें

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?



Source link

Related Posts

ईरान पर पहली बार ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट

अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े बम के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप नए…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

अल्बानिया की राजधानी तिराना में छात्रों के नेतृत्व में हो रहा विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘भारतीय जहाजों पर हमला चिंताजनक’, UN में बोले भारत के दूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मिडिल ईस्ट को लेकर खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top