• Home
  • खेल समाचार
  • यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
Image

यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मुकाबले के लिए टीम का एलान कर दिया है. टीम से बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम गायब रहा. मुंबई और हिमाचल के बीच मुकाबला बिलासपुर में 18 से 21 अक्टूबर के बीच खेला जाएगगा.

न्यूजीलैंड दौरे के चलते जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. न्यूजीलैंड में 24 अक्टूबर से इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और यशस्वी तीन मैचों के लिए इंडिया-ए का हिस्सा हैं. मुंबई की रणजी टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को शामिल किया गया है. इसके अलावा सूर्यांश शेडगे भी मुंबई टीम से जुड़े हैं. 

अंगकृष रघुवंशी हिमाचल के खिलाफ मैच के लिए जायसवाल का रिप्लेसमेंट बने. वहीं, सूर्यांश शेडगे को उपकप्तान आयुष म्हात्रे की जगह मौका मिला है. म्हात्रे को चंडीगढ़ के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन सके. हैमस्ट्रिंग टियर के चलते आयुष करीब 6 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. 

अंगकृष रघुवंशी संभाल सकते हैं ओपनिंग 

जायसवाल की जगह हिमाचल के खिलाफ रणजी मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी मुंबई के लिए दिव्यांश सक्सेना के साथ ओपनिंग पर दिख सकते हैं. मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबला खेलकर की थी. मुंबई ने 3 दिन में ही एक पारी और 155 रन से बड़ी जीत हासिल की थी. टीम के लिए तुषार देशपांडे ने कमाल का प्रदर्शन किया था. दोनों पारियों में मिलाकर तुषार ने 7 विकेट लिए थे. वहीं एक पारी में बैटिंग करते हुए 44 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए तुषार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया था. 

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की टीम 

सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले.

 

यह भी पढ़ें: बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन



Source link

Related Posts

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर (शनिवार) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट

मिचेल स्टार्क आईपीएल के पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, वह शानदार गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही

अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनसे उम्मीद रहती है कि वो मैदान पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top