• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फिल्म
Image

‘रामायण’ में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फिल्म


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ थिएटर में लगी है. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं. यश की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है. वहीं रावण और जटायु की लड़ाई वाले सीन्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. हालांकि, एक सीन की वजह से फिल्म ट्रोलिंग का भी शिकार हो गई है.

फिल्म में एक सीन में मां सीता को भगवान राम के साथ जंगल में राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने फैक्ट्स के साथ चेंजेस किए हैं. क्योंकि उनके मुताबिक, मां सीता ने कभी भी भगवान राम के साथ मिलकर कोई युद्ध नहीं लड़ा था.

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सीन को लेकर एक यूजर ने लिखा- रामायण से एक और धोखा. रामायण या फिर कहूं स्कैमयाना. फिल्म में माता सीता को खर-दूषण की 14,000 राक्षसों की सेना के खिलाफ भगवान राम की मदद करते हुए दिखाया गया. जबकि शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम ने लक्ष्मण और माता सीता को दूर भेजकर उन सभी से अकेले ही लड़ाई लड़ी थी.

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘भगवान राम ने अकेले ही पूरी सेना से लड़ाई लड़ी थी. रामायण में इस लड़ाई का वर्णन बहुत ही भीषण है. भगवान राम उन राक्षसों के खून से सने हुए थे. भगवान राम मां सीता को कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं आने देते.’

इसी तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 6 बजे तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. बता दें कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं. मां सीता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है और यश फिल्म में रावण बने हैं.



Source link

Related Posts

रणबीर कपूर की एक्टिंग देख ‘रामायण’ के मुरीद हुए राजामौली, इन सेलेब्स ने भई बताया ब्लॉकबस्टर

नितिश तिवारी की रामायण का पार्ट 1 दिवाली से पहले 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी ‘रामायण’, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में आए सिद्धार्थ गुप्ता, ‘वास्ते’ से ‘कृष्णावतारम्’ तक ऐसा रहा सफर

सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके लिए यह साल कई  वजह से खास रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

5 महीने, 3 फिल्में, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर होगा कार्तिक आर्यन का राज! अब बनेंगे ‘लड़ाकू’

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता कार्तिक आर्यन की साल 2026 में एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top