• Home
  • ताजा खबरें
  • चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
Image

चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड


दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में गुरुवार (5 नवंबर) को दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. इनमें एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे.

पुरानी दिल्ली क्षेत्र के उपायुक्त ने अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. आदेशों में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का प्रथम दृष्टया मामला सामने आने का उल्लेख किया गया है.

आदेशों में कहा गया है, ”हाल की घटना और उससे जुड़े घटनाक्रम को देखते हुए तथा कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही का प्रथम दृष्टया मामला पाए जाने के मद्देनजर आपको आगे की जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.” यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद की गई है.

पुलिस के मुताबिक, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आशंका थी कि कई अन्य लोग भी उसके नीचे फंसे हो सकते हैं. दिल्ली अग्निशमन सेवा की बचाव टीम ने मलबे से दो शव निकाले. एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीमों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने चार घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटनास्थल पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों सहित कई टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया था. एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस भूखंड पर तीन मंजिला इमारत ढही, उसका क्षेत्रफल 50 वर्ग मीटर था. इस इमारत के लिए कोई भवन निर्माण योजना स्वीकृत नहीं कराई गई थी और निर्माण को लेकर नगर निगम को कोई शिकायत भी नहीं मिली थी.

अधिकारी ने बताया कि इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन करीब 15 दिन पहले इसे रोक दिया गया था. हादसे के समय मजदूर छत के नीचे लगे सहारे हटाने का काम कर रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप नहीं थी और ठीक से जम भी नहीं पाई थी. माना जा रहा है कि यह भी इमारत ढहने की एक वजह हो सकती है.

33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान



Source link

Related Posts

मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?

एनसीपी (SP) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सीने…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की खबर से…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

CM सुक्खू का ऐलान, बैरागढ़ की 182 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गत रात चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैरागढ़ के देहग्रां पहुंचे.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम की आहट के साथ ही प्रदूषण भी गहराने लगा है, जिससे निपटने…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top