• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, ‘ओसियां के…’
Image

राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, ‘ओसियां के…’


राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर गांव की सरकार बनाने की सियासी जंग तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस बीच ओसियां से भाजपा विधायक भैराराम सियोल ने कांग्रेस के मदेरणा परिवार को खुली चुनौती देकर जोधपुर जिले की सियासत में नया मुद्दा खड़ा कर दिया है. 

सियोल ने कहा कि मदेरणा परिवार को हार का डर है, इसलिए इस बार जिला परिषद का चुनाव नहीं लड़ रहा है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि ओसियां में जिला परिषद के आठ वार्ड हैं, मदेरणा परिवार किसी एक वार्ड से भी चुनाव लड़कर दिखाए.

यह भी पढ़ें: डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

जिला परिषद चुनाव में बदले राजनीतिक समीकरण

जोधपुर जिला परिषद के चुनावी मैदान में इस बार राजनीतिक तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है. जिला परिषद के पुनर्गठन और फलोदी के अलग जिला बनने के बाद जिले के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आया है. इसी बीच इस बार पंचायती राज चुनाव में मदेरणा परिवार की मां-बेटी जिला परिषद के किसी भी वार्ड से चुनाव नहीं लड़ रही हैं. ऐसे में पहली बार जिला परिषद के चुनावी मुकाबले में मदेरणा परिवार की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

कांग्रेस में टिकट वितरण पर साधा निशाना

भाजपा विधायक भैराराम सियोल ने कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकटों का वितरण सहमति से नहीं, बल्कि तौल-मोल के आधार पर किया जा रहा है. सियोल के मुताबिक, कांग्रेस में टिकटों को लेकर अंदरूनी खींचतान और विवाद की स्थिति है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओसियां में कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों को उनकी इच्छा के विपरीत चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है.

भाजपा में सहमति से प्रत्याशी उतारने का दावा

सियोल ने दावा किया कि भाजपा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से मजबूत और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि ओसियां क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है और पार्टी को चुनाव में इसका फायदा मिलेगा.

पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा

भैराराम सियोल ने विश्वास जताया कि भाजपा जोधपुर जिला परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल कर अपना बोर्ड बनाएगी. उनके इस बयान के बाद जिला परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

अब देखना होगा कि मदेरणा परिवार को लेकर दी गई इस खुली चुनौती का कांग्रेस की ओर से क्या जवाब आता है और जिला परिषद चुनाव के नतीजे किस दल के पक्ष में जाते हैं. फिलहाल, जोधपुर की सियासत में मदेरणा परिवार की चुनावी गैरमौजूदगी और सियोल की चुनौती चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज



Source link

Related Posts

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘सोनम को…’

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है. मेरठ…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप

राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं और पुलिस के…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- ‘गैर सनातनी…’

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दिनों में बीते कुछ दशक से गरबा डांडिया का  धूमधाम से…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘इसमें जिसकी भी…’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बीती रात नाव डूबने से 13 बच्चों की जान…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top