Image

‘यह सबसे व्यापक’, भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ


रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध और संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत, अमेरिका समेत चार देशों ने यूक्रेन को सीजफायर करने को लेकर अलग-अलग प्रस्ताव भेजा है. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने भारत की तरफ से भेजे गए सीजफायर प्रस्ताव को लेकर कहा कि भारत का प्रस्ताव सबसे व्यापक है.

उन्होंने कहा कि सीजफायर के लिए अन्य प्रस्ताव मिस्र और तुर्किए की तरफ से आए हैं और यूक्रेन रूस के साथ युद्धविराम करने को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है.

भारत के प्रस्ताव पर क्या बोले यूक्रेनी विदेश मंत्री?

यूरोपियन प्रावडा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को राजधानी कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस दौरान सिबिहा ने कहा, ‘यूक्रेन अग्रिम मोर्चे पर सीजफायर के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन यह तभी मुमकिन हो सकता है, जब सीजफायर में हमारे एनर्जी और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और काला सागर की स्थिति भी शामिल हो.’ 

उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन को युद्धविराम के लिए चार देशों से प्रस्ताव मिले हैं और इनमें भारत का युद्धविराम प्रस्ताव सबसे व्यापक है. हम ऊर्जा और काला सागर में सीजफायर के लिए तैयार है, लेकिन जब प्रस्ताव इसी कॉम्बिनेशन में हो तभी. यह एक पूर्ण ऊर्जा युद्धविराम होना चाहिए, जिसमें बंदरगाहों के बुनियादी ढांचों के साथ सभी एनर्जी फेसिलिटीज पर हमले रोकना शामिल हो.’

मिस्र, तुर्किए और US ने सीजफायर के लिए क्या दिया प्रस्ताव?

सिबिहा ने कहा, ‘तुर्किए और मिस्र ने भी इसी तरह के प्रस्ताव भेजे हैं. दोनों देशों ने यूक्रेन से अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए काला सागर में युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है. जबकि अमेरिका की तरफ से भेजे गए चौथे प्रस्ताव में यूक्रेन और रूस के बीच एनर्जी सेक्टर में युद्धविराम पर सहमति होने की बात रखता है. अमेरिका के इस प्रस्ताव पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक के दौरान बातचीत हुई थी.’

उन्होंने कहा, ‘सामान्य तौर पर हमारा मानना है कि सीजफायर राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक के नतीजों में से एक हो सकता है. हम सीजफायर के विभिन्न फॉर्मेट्स के लिए तैयार है, जिसमें लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट पर बिना किसी शर्त के सीजफायर भी शामिल है.’ 

यह भी पढ़ेंः स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले – ‘हमें गर्व है कि…’





Source link

Related Posts

फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था. 30 सितंबर को दुबई…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले – ‘हमें गर्व है कि…’

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर, 2026) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

‘दुनिया के लिए हीरो…’ नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता

अपनी बहादुरी को लेकर दुनिया भर में चर्चा बटोर रहे भारतीय कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?

यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर अहम चर्चा हुई. इसमें पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा की…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top