• Home
  • रोजगार समाचार
  • बुलेट ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए कहां करना होगा अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी?‌
Image

बुलेट ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए कहां करना होगा अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी?‌


देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बना हुआ है, और अब इसके साथ ही युवाओं के मन में यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर इस बुलेट ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए क्या करना होगा. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड NHSRCL इस पूरे प्रोजेक्ट का संचालन कर रहा है, और यही संस्था बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, जिन्हें HSR पायलट कहा जाता है, की भर्ती करती है. आइए जानते हैं कि इस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए, आवेदन कैसे करना है और इसमें कितनी सैलरी मिलती है. 

किसे कहा जाता है HSR पायलट?

बुलेट ट्रेन के ड्राइवर को आम भाषा में भले ही ड्राइवर कहा जाता हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस पद को HSR पायलट का नाम दिया गया है. यह पद सीधे फ्रेशर्स के लिए नहीं है, बल्कि इसके लिए रेलवे और मेट्रो सिस्टम में पहले से काम कर रहे अनुभवी लोगों को मौका दिया जाता है. NHSRCL इस पद को डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए भरता है, यानी सीधे मौजूदा रेलवे और मेट्रो वर्कफोर्स में से योग्य उम्मीदवारों को चुना जाता है.

कैसे होता है सिलेक्शन?

आवेदन करने के बाद सबसे पहले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है, और जो इस कैटेगरी को पार कर लेते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. कई बार भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा या अन्य मूल्याकंन राउंड भी शामिल किए जाते हैं, इसलिए हर भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी होता है. चुने जाने के बाद उम्मीदवारों को खास ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे हाई स्पीड ट्रेन के संचालन से जुड़ी बारीकियों को अच्छे से समझ सकें. 

यह भी पढ़ें: यश डबास Vs विजय शंकर मीणा… DUSU चुनाव में आमने-सामने ABVP-NSUI कैंडिडेट, देखें प्रोफाइल

कहां और कैसे करें आवेदन?

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी भर्तियों के लिए आवेदन NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in के जरिए ही किया जाता है. जब भी HSR पायलट या इससे जुड़े किसी पद के लिए भर्ती निकलती है, तो इसकी पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन इसी वेबसाइट के करियर सेक्शन में अपलोड की जाती है. इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर इस वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए, ताकि किसी भर्ती की तारीख न चूकें. 

कितनी मिलती है सैलरी?

बुलेट ट्रेन के ड्राइवर की सैलरी अनुभव और सीनियरटी के हिसाब से तय की जाती है. हाल की भर्तियों में इस पद के लिए 40,000 से लेकर 1,10,000 रुपये से भी ज्यादा प्रति माह की सैलरी दी गई है, जिसके साथ अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं. यह सैलरी भारतीय रेलवे में सामान्य लोको पायलट को मिलने वाली औसत सैलरी से काफी बेहतर मानी जाती है, जो आमतौर पर करीब 59,800 रुपये प्रति माह के आसपास होती है. यही वजह है कि रेलवे और मेट्रो में पहले से काम कर रहे कई अनुभवी लोको पायलट औऱ ट्रेन ऑपरेटर इस पद के लिए आवेदन करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे,…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

यूपी में 12405 प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top