• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘बिहार में बेशर्म निट्ठलों की सरकार’, जमुई छेड़छाड़ मामले पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
Image

‘बिहार में बेशर्म निट्ठलों की सरकार’, जमुई छेड़छाड़ मामले पर भड़कीं रोहिणी आचार्य


बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और वायरल वीडियो पर अब सियासत शुरू हो गई है. इसी बीच आरजेडी नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. 

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर जमुई की घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए बिहार की मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है. रोहिणी ने अपने पोस्ट में सरकार को निशाने पर लेते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए.

यह भी पढ़ें- ‘सम्राट चौधरी को धन्यवाद… बधाई’, RJD सांसद ने क्यों की CM की तारीफ?

‘सरकार के शासन में कानून व्यवस्था बदहाल’

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में जमुई की घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना बिहार में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है. उन्होंने सरकार के ‘सुशासन’ और ‘बेटी बचाओ’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं.

भगवा गमछे का जिक्र कर किया राजनीतिक हमला

आरजेडी नेता ने वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों को लेकर ‘भगवा गमछे’ का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और खींचातानी की. रोहिणी ने लिखा- हैवानियत और दरिंदगी की कोशिश यह साबित करती है कि बिहार में अपराधियों के दिल से कानून और पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है.

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस POCSO के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. महिला SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने वायरल वीडियो को टेकडाउन कराने की कार्रवाई शुरू की है और लोगों से वीडियो को शेयर या दोबारा वायरल नहीं करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना





Source link

Related Posts

CM फडणवीस के मराठवाड़ा वाटर ग्रिड को पूरा करने के निर्देश, JICA देगा 20 हजार करोड़

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पानी की किल्लत की समस्या का स्थायी समाधान कर इस क्षेत्र को सूखामुक्त बनाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

दिल्ली HC से CM रेखा गुप्ता को राहत, AAP को AI से बने 6 वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल

दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार (6 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया,…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

UP: आपदा में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 8 लाख, फसलों के नुकसान पर भी बढ़ा मुआवजा

योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. योगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top