• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा
Image

बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा


पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. बाढ़ की स्थिति और जल संसाधन विभाग के कामों को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए. पप्पू ने दावा किया कि बाढ़ के दौरान लापरवाही के लिए इंजीनियरों पर कार्रवाई कर बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने विभाग के टेंडर और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितता की जांच की मांग भी की.

पप्पू ने आरोप लगाया कि बाढ़ और बांधों की मरम्मत के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि केवल इंजीनियरों को निलंबित करने से जिम्मेदारी तय नहीं होगी. उनके मुताबिक जल संसाधन मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. पप्पू यादव ने ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की. बता दें कि आज 7 इंजीनियरों को निलंबित किया गया है.

यह भी पढ़ें- गयाः चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे विकास मित्र की गोलियों से भूना, 2 हिरासत में

SP Singla और अन्य कंपनियों पर लगाए आरोप

सांसद ने SP Singla, श्रीराम और श्याम स्टील जैसी कंपनियों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुल-पुलिया और बांधों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही दावा किया कि उन्होंने SP Singla के खिलाफ कई पत्र लिखे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने नालंदा के संवेदक मुन्ना सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की.

कोसी-मेची परियोजना में लूट का आरोप

पप्पू यादव ने कोसी-मेची लिंक परियोजना समेत जल संसाधन विभाग की कई परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ठेकों में कथित एकाधिकार की जांच होनी चाहिए. सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि दक्षिण भारत की कुछ निर्माण कंपनियां बिहार से पैसा बाहर ले जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं.

MLC चुनाव पर भी पप्पू यादव का हमला

पटना स्नातक सीट के MLC चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षक और स्नातक जैसे चुनावों में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और ऐसे लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिन पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह किस तरह का चुनाव है और इससे जनता का कितना भला होगा, यह सवाल है. 

वहीं अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर उन्होंने इसे उनके आपसी मामले का विषय बताया. गौरतलब है कि अनंत सिंह जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर प्रचार कर रहे हैं और जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के विरोध से नीरज कुमार हार जाएंगे? JDU ने साफ की तस्वीर



Source link

Related Posts

दिल्ली: बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने उड़ाया, महिला ड्राइवर गिरफ्तार

एक बुजुर्ग दंपती  सुबह – सुबह घर से भगवान की पूजा अर्चना करने पहुंचे और उनका दर्शन करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

पंजाब: CMO की सीबीआई जांच पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा, CM भगवंत मान घिरे

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top