• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, सेलेब्स ने कहा- ‘रियल हीरो’
Image

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, सेलेब्स ने कहा- ‘रियल हीरो’


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस के वजन बढ़ने पर उन्हें ट्रोल और बॉडी शेम करने वालों को करारा जवाब दिया. इतना ही नहीं, सलमान ने उन पैपराजी पर भी नाराजगी जाहिर की, जो एक्ट्रेसेस की बैक शॉट्स तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं.

सलमान खान का ये अंदाज देखने के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ सेलेब्स ने सलमान की खुलकर तारीफ की और उनके स्टैंड को सपोर्ट किया. मोनालिसा, कुनिका सदानंद और काश्मीराह शाह समेत सेलेब्स ने उनके इस बयान को लेकर अपना रिएक्शन किया.

मोनालिसा का छलका दर्द
मोनालिसा एक्ट्रेस ने सलमान खान  की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सलमान खान सर, जैसे हैं वैसे ही रहने के लिए आपका शुक्रिया. मुझे आप पर बहुत गर्व है. हकीकत ये है कि ट्रोलर्स लगातार उम्र और बॉडी शेमिंग करते हैं. मैं अपनी उम्र को खुशी से स्वीकार कर रही हूं और मुझे इसे लेकर बिल्कुल बुरा नहीं लगता. उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है.’

ये भी पढ़ेंः ‘कोई मर्द नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हमने प्रेग्नेंट होने के लिए कई तरह के इलाज और कोशिशें कीं. इस दौरान हार्मोनल बदलाव, एंग्जायटी, वजन बढ़ना और बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा. इसके बाद मुझे ट्रोल किया गया और कहा गया, ‘अब तो मां बन जाओ, उम्र हो गई है.”

कश्मीरा शाह ने सलमान खान को बताया ‘रियल हीरो’
कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की शर्टलेस फोटो शेयर की और उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपके लिए दिल से सम्मान है. आप सच में ओजी हैं और असली हीरो हैं.’

कुनिका सदानंद ने की तारीफ
कनिका सदानंद ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया खान साहब, आप सच में ओजी हैं.’

ये भी पढ़ेंः ‘हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’ मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत





Source link

Related Posts

‘मैं हूं ना’ के गानों के लिए श्रेया घोषाल को मौका देने पर फिल्म इंडस्ट्री ने उठाए थे सवाल, फराह खान ने किया खुलासा

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Box Office: ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘जेलर 2’ का खेल हुआ खत्म, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- फ्राइडे कलेक्शन

 सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आ चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.वहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी ‘किंग’? शाहरुख खान की फिल्म पर आया अपडेट

बॉलीवुड के किंग खान यानी  शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top