• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
Image

‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट


बिग बॉस 20 के लेटेस्ट की शुरुआत नोमिनेशन टास्क से ही होती है. माही लव को बोलती हैं कि टास्क पूरा करने के लिए. लव स्काउट और आसिफ को एक-दूसरे की जगह पर भेजती हैं. इसी के साथ लव फूट-फूटकर रोती हैं. 

वो बोलती हैं कि स्काउट ने अचानक उन्हें बात करने से मना कर दिया. लव कहती हैं कि इससे उन्हें बहुत हर्ट हुआ. वो स्काउट और काशवी की शादी की प्लानिंग कर रही थीं. लेकिन काशवी ने उन पर स्काउट को फंसाने के आरोप लगाए. लव कहती हैं कि किसी के साथ 50 दिन बिताए और अचानक वो कैसे बात न करें. लव कहती हैं कि वो आखिर तक स्काउट, आसिफ, आम्रपाली और यंग तक रिश्ता बनाए रखेंगी. लव कहती हैं कि वो ऐसे अचानक से मूवऑन नहीं कर सकती है. 

वहीं स्काउट भी रोने लगते हैं और यंग स्काउट को शांत करवाते हैं.

ये कंटेस्टेंट हुए नोमिनेट
टास्क के अंत में बिग बॉस बताते हैं कि लव, आम्रपाली, आसिफ, गुल्लू, कनिका और स्काउट नोमिनेट हुए हैं एविक्शन के लिए.

वहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि उन्हें माही की कैप्टेंसी कैसी लगी. आम्रपाली, कनिका, अरिशफा, आसिफ, लव और मनीष माही की कैप्टेंसी के खिलाफ होते हैं. वहीं यंग सपोर्ट करते हैं. आखिर में बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि माही की कैप्टेंसी फेल रही है.

वहीं देर रात आम्रपाली और लव, गुल्लू के साथ घर में बदलती प्रायोरिटीज के बारे में बात करते हैं. वहीं स्काउट, आम्रपाली से कहते हैं कि वो मेंटली स्टेबल हैं. स्काउट कहते हैं कि पिछला दिन खराब था लेकिन अब वो सिर्फ गेम पर फोकस करेंगे. फिर आम्रपाली लव को ये बात बताती हैं. वहीं लव स्काउट को इग्नोर करती हैं.

शो के आखिर में लव और स्काउट अपने बीच के मुद्दे सुलझाने का फैसला करते हैं.  वहीं उदिति, अरिशफा से कहती है कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद स्काउट और लव को एक साथ नहीं बैठना चाहिए.





Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ वर्सेस ‘दृश्यम 2’: सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ खबरों में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘सिर्फ एक ही किंग है…’ शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘जेलर 2’ का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. मंगलवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

टीवी और बॉलीवुड अदाकारा नाविका कोटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top