Image

UAE के राष्ट्रपति ने ‘हीरो’ स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने फ्लाई दुबई के हीरो पायलट स्मित माछर से मुलाकात की. UAE के राष्ट्रपति ने माछर को गले लगाया. अबू धाबी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैप्टन स्मित माछर को ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया गया. 

कैप्टन स्मित को ये सम्मान अपनी जान दांव पर लगाकर फ्लाइट के यात्रियों की जान बचाने के लिए दिया गया है. इसके अलावा फ्लाई दुबई के क्रू सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. UAE के राष्ट्रपति ने फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया. यह सम्मान हमदान बिन मोहम्मद द्वारा दिया गया, जिन्होंने क्रू के कार्यों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की.

किसने दिया अवॉर्ड

कैप्टन स्मित माछर को ये सम्मान क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दिया. फ्लाई दुबई फ्लाइट हाईजैक करने की कोशिश को UAE की ओर से जांच करने के बाद आतंकी हमला करार दिया गया है. उनका कहना है कि आरोपी को-पायलट का मकसद फ्लाइट को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से टकराना और एक बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देना था.

फ्लाई दुबई के हीरो कैप्टन स्मित और बाकी क्रू मेंबर्स को ये सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक कार्यक्रम के दौरान दिया. 

कब हुई थी घटना

पिछले महीने 30 सितंबर को फ्लाई दुबई फ्लाइट को कैप्टन माछर यूएई से इजरायल ले जा रहे थे. उसी दौरान फ्लाई दुबई को हाईजैक करने की कोशिश हुई और ये कोशिश किसी आतंकी ने नहीं बल्कि उनके ओमानी को-पायलट ने की थी. इस दौरान हमलावर ने कॉकपिट में रखी गई इमरजेंसी कुल्हाड़ी से भारतीय कैप्टन पर हमला किया था. अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद फ्लाइट के पैसेंजर्स ने ओमानी को-पायलट को पकड़ा और फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया गया.

ये भी पढ़ें

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?



Source link

Related Posts

Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए

इजरायल के चुनाव परिणामों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. हर कोई यह जानना चाहता है…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- ‘शर्मनाक’

ब्राजील में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं. जिसमें लूला डा सिल्वा जीत गए हैं और फ्लावियो…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होने वाले हैं. इसके लिए महज 1 हफ्ते का वक्त बचा हुआ है. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Israeli Elections Exit Polls: इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

इजरायल में मतदान खत्म हो चुके हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यरूशलेम के कन्वेंशन सेंटर में लोगों…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top