Image

पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान


पाकिस्तानी एयरस्पेस की जरूरत को खत्म करने के लिए भारत अब चीन के शिनजियांग से होकर नया हवाई रास्ता तलाश रहा है. सूत्रों के मुताबिक,  भारत सरकार चीन के शिनजियांग इलाके के ऊपर से एयर रूट की संभावना पर काम कर रही है.

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को एकदूसरे के लिए बंद कर रखा है. यानी दोनों देशों की उड़ानों को एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं है. इस प्रतिबंध के चलते विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत और लागत बढ़ रही है. ऐसे में भारत अब लंबी दूरी की उड़ानों के लिए दूसरा हवाई रास्ता ढूंढ रहा है.

भारत-चीन के बीच चल रही बातचीत

सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर भारत और चीन के बीच बातचीत चल रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय इस मामले में चीन के साथ संपर्क में हैं. बताया जा रहा है कि इस रूट को लेकर बातचीत एक साल से ज्यादा समय से चल रही है. अगर इस पर बात बन जाती है तो उड़ानों का समय और परिचालन में होने वाला खर्च दोनों कम हो सकेंगे.

‘संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने…’, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

एयरलाइंस को तय करना पड़ रहा लंबा रास्ता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने के कारण भारतीय एयरलाइंस को अरब सागर, मध्य एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होकर लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है. इससे उड़ानों का समय बढ़ रहा है, ईंधन की खपत ज्यादा हो रही है और क्रू ड्यूटी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए लंबी दूरी की उड़ानों में समय काफी बढ़ गया है.

केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?



Source link

Related Posts

अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- ‘दिखावा खत्म’

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कहा कि एक समय अमेरिका में यह सोच थी…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उद्योग समूह एस्सार की अमेरिकी कंपनी ‘मेसाबी मेटालिक्स’ द्वारा अमेरिका में किए…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान

अमेरिका और भारत के बीच दवा कारोबार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. अमेरिका के कॉमर्स…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई

चीन से मिली पहली स्टील्थ पनडुब्बी PNS हैंगोर का पाकिस्तानी नौसेना ने पहला सफल मिसाइल टेस्ट किया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top