Image

अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- ‘दिखावा खत्म’


भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कहा कि एक समय अमेरिका में यह सोच थी कि भारत के पास बहुत सारे विकल्प नहीं होने चाहिए और नई दिल्ली को वॉशिंगटन के साथ अपने रिश्तों पर ध्यान देना चाहिए, जबकि अमेरिका खुद हमेशा से अपने विकल्प खुले रखता आया है. 

एस जयशंकर ने कहा, “अमेरिका में एक समय यह सोच थी कि हमें यह पसंद नहीं है कि भारत के पास बहुत सारे विकल्प हों. हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ अपने रिश्तों पर ध्यान दें, भले ही अमेरिका ने अपने विकल्प खुले रखे हों. आज वह दिखावा खत्म हो गया है.”

‘मल्टीपोलर दुनिया की ओर बढ़ रहे हम’
जयशंकर ने कहा, “हर कोई खुले तौर पर एक-दूसरे के साथ काम कर रहा है.” उन्होंने आगे कहा, ” इसी तरह हम एक मल्टीपोलर (बहुध्रुवीय) दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं.” जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं. इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के लिए अमेरिका के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट डैनियल रसेल भी मौजूद थे.

भारत-अमेरिका की तुलना करते हुए क्या कहा
भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि कूटनीति के ऐसे दिखावे अब खत्म हो गए हैं और देश अब एक-दूसरे के साथ खुलकर जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बहुध्रुवीय दुनिया की ओर हो रहे व्यापक बदलाव का हिस्सा है. इस कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने यह भी कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के विविध नेटवर्क को एक साथ संभालकर उस तरीके को अपनाया है, जिसका पालन भारत लंबे समय से करता आ रहा है.

वॉशिंगटन की विदेश नीति के नजरिए में बदलाव
सोमवार को न्यूयॉर्क में ‘एशिया सोसाइटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जयशंकर ने वॉशिंगटन की विदेश नीति के नजरिए में आए बदलाव की ओर इशारा किया. चीन, रूस, यूक्रेन और एशिया व यूरोप के अन्य हिस्सों के साथ अमेरिका के व्यवहार का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, “आज वॉशिंगटन उसी तरीके को बहुत उत्साह के साथ अपना रहा है, जिसके बारे में लोग पहले भारत के बारे में कहा करते थे. उन्होंने आगे कहा, “असल में वॉशिंगटन वही कर रहा है जो भारत पहले से करता आ रहा है.”

ये भी पढ़ें

भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?



Source link

Related Posts

बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

बांग्लादेश को पाकिस्तान ने धोखा दे दिया है. बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए न्यूक्लियर फ्यूल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?

इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्रीय समन्वयकों की तीन दिवसीय बैठक चल रही है. बैठक का…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उद्योग समूह एस्सार की अमेरिकी कंपनी ‘मेसाबी मेटालिक्स’ द्वारा अमेरिका में किए…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान

अमेरिका और भारत के बीच दवा कारोबार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. अमेरिका के कॉमर्स…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top